फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Ravi Shastri raised questions on the captaincy of Ravindra Jadeja said he does not have captaincy qualities MS Dhoni fit for this job

IPL 2022: रवि शास्त्री ने रवींद्र जडेजा की कप्तानी पर उठाए सवाल, कहा- उनमें कप्तानी के गुण नहीं, धोनी ही संभाले कमान

Tue, 10 May 2022 10:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 10 May 2022 10:50 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन शुरू होने से दो दिन पहले जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी, लेकिन यह ऑलराउंडर 37 दिन में दबाव के आगे झुक गया। जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। फिर धोनी को कमान सौंपी गई।

विज्ञापन
IPL 2022 Ravi Shastri raised questions on the captaincy of Ravindra Jadeja said he does not have captaincy qualities MS Dhoni fit for this job
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रवींद्र जडेजा एक स्वाभाविक कप्तान नहीं हैं। शास्त्री ने कहा है कि आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के दौरान वो 'पानी से बाहर मछली' की तरह दिखे। महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन शुरू होने से दो दिन पहले जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी, लेकिन यह ऑलराउंडर 37 दिन में दबाव के आगे झुक गया। जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। फिर धोनी को कमान सौंपी गई। शास्त्री का मानना है कि अगर धोनी फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं तो उन्हें अगले साल भी नेतृत्व करना चाहिए।
विज्ञापन


शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "जडेजा स्वाभाविक कप्तान नहीं हैं। उन्होंने किसी भी स्तर पर कप्तानी नहीं की है। इसलिए उन्हें जिम्मेदारी देना मुश्किल था। लोग जडेजा का आंकलन करना चाहते हैं, लेकिन यह उनकी गलती नहीं है। उन्होंने कहीं भी कप्तानी नहीं की है। कप्तानी के दौरान वह पानी से बाहर एक मछली की तरह दिखते हैं। वह एक खिलाड़ी के रूप में कहीं बेहतर हैं।''
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, "जडेजा को केवल अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने दें। उन्हें कप्तानी देने के कारण चेन्नई को कुछ शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा।'' चेन्नई की टीम अपने चार जीत में से दो जीत धोनी की कप्तानी में जीते हैं। जडेजा के नेतृत्व में टीम को आठ में से छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री ने यह भी कहा कि सुपर किंग्स को अपने अगले कप्तान की पहचान करने से पहले समय लेना चाहिए। वो अगले साल की मिनी नीलामी तक टीम के बाहर दो-चार खिलाड़ियों को चुने और उपलब्ध होने पर उसे खरीदे। ठीक वैसा ही जैसा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डुप्लेसिस को खरीदकर किया।

क्या सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ पर विचार कर सकती है? इस सवाल पर शास्त्री ने कहा कि वह ऋतुराज के पक्ष में नहीं हैं। गायकवाड़ ने 2021-22 सीजन के दौरान पांच एक दिवसीय और पांच टी20 मैचों में महाराष्ट्र की कप्तानी की थी। ऋतुराज 2020 से टीम के मुख्य सदस्य हैं। चेन्नई ने धोनी, जडेजा और मोईन अली के साथ गायकवाड़ को रिटेन किया था।


शास्त्री ने कहा, 'आपको देखना होगा कि खिलाड़ी कहां से आया है, उसने किस स्तर का क्रिकेट खेला है। क्या उसने एक टीम की कप्तानी की है? क्या उसके पास कप्तानी का अनुभव है? किसी खिलाड़ी को भविष्य में कप्तानी करनी चाहिए या नहीं यह तय करने से पहले आपको इस तरह की चीजों को देखना होगा। सिर्फ इसलिए कप्तान नहीं बना सकते कि वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बना रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed