{"_id":"624ab09d51d07c44452115d0","slug":"ipl-2022-rajat-patidar-included-in-bangalore-team-in-place-of-injured-lavneet-delhi-s-nortje-also-expected-to-be-fit-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: चोटिल लवनीत की जगह रजत पाटीदार बैंगलोर टीम में शामिल, दिल्ली के नोर्त्जे के भी जल्द फिट होने की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: चोटिल लवनीत की जगह रजत पाटीदार बैंगलोर टीम में शामिल, दिल्ली के नोर्त्जे के भी जल्द फिट होने की उम्मीद
Mon, 04 Apr 2022 02:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:17 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे आईपीएल में खेलने के लिए जल्द फिट हो जाएंगे तथा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सात अप्रैल को होने वाले मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
रजत पाटीदार
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए सत्र के लिए चोटिल लवनीत सिसोदिया की जगह टीम में शामिल किया। पाटीदार पहले भी चार बार आरसीबी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वह 31 टी20 में 138.64 के स्ट्राइक रेट से सात अर्द्धशतकों की मदद से 861 रन बना चुके हैं। इंदौर के 28 साल के इस खिलाड़ी ने 39 प्रथम श्रेणी मैचों में 2588 रन बनाये हैं। वह आरसीबी से 20 लाख रुपये में जुड़ेंगे।
जल्द फिट हो जाएंगे नोर्त्जे: पोंटिंग
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे आईपीएल में खेलने के लिए जल्द फिट हो जाएंगे तथा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सात अप्रैल को होने वाले मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। नोर्त्जे पीठ और कूल्हे की चोट के कारण पिछले साल नवंबर में टी20 विश्वकप से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं।
पोंटिंग ने कहा, ‘नोर्त्जे ने अभ्यास के दौरान अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी की। उन्हें अभी अपनी पूरी क्षमता से चार और पांच स्पेल और करने होंगे और तब मुझे लगता है कि उन्हें क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से खेलने की अनुमति मिल जाएगी। हमारे अगले मैच में अभी कुछ दिन का समय है, इसलिए उम्मीद है कि वह अगले मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।’
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर पोंटिंग ने कहा, ‘वॉर्नर मुंबई पहुंच गए हैं। मिशेल मार्श पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हैं और अभी एकांतवास पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वह (मार्श) 10 अप्रैल को (कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ) होने वाले मैच के लिये उपलब्ध रहेगा। पाकिस्तान में उसके कूल्हे में चोट लग गयी थी और कुछ अभ्यास सत्र के बाद वह चयन के लिये उपलब्ध रहेगा।’’