{"_id":"628f445eb4e8a75700470b09","slug":"ipl-2022-rajasthan-royals-got-a-setback-before-qualifier-2-new-zealand-all-rounder-daryl-mitchell-was-out-of-the-remaining-matches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: क्वालिफायर-2 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, बाकी बचे मैचों से बाहर हुआ न्यूजीलैंड का यह ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: क्वालिफायर-2 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, बाकी बचे मैचों से बाहर हुआ न्यूजीलैंड का यह ऑलराउंडर
Thu, 26 May 2022 03:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 May 2022 03:04 PM IST
सार
बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
डेरिल मिचेल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालिफायर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर/RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी/RCB) के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के लिए अगला मुकाबला करो या मरो वाला है। क्वालिफायर-2 में हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 27 मई को होने वाले इस मैच के डेरिल मिशेल उपलब्ध नहीं रहेंगे। 29 मई को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की टीम को पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल मिशेल ने खुद आईपीएल 2022 से हटने का फैसला किया है। मिशेल न्यूजीलैंड टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जिसे इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 जून से लॉर्ड्स में हो रही है। मिशेल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
मिशेल 26 मई से चेम्सफोर्ड में शुरू हो रहे फर्स्ट क्लास काउंटी इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे। हालांकि, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें कुमार संगकारा ने कहा- मिशेल शुरू से ही हमारे साथ रहे हैं। वह हमारे टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए काफी कुछ किया है। हम आपको इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए मिशेल इस सीजन सिर्फ दो मैच खेल सके। मिशेल ने जाने से पहले कहा- इस तरह टीम को छोड़ कर जाना निश्चित रूप से दुखद है, लेकिन मैं ट्रॉफी उठाते हुए टीम को देखने के लिए उत्सुक हूं। वीडियो कॉल पर मैं यह देखना चाहता हूं। मिशेल को इस साल नीलामी में राजस्थान ने 75 लाख रुपये में खरीदा था।