फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Quinton de Kock and KL Rahul explosive batting against Kolkata Knight Rider for Lucknow Super Giants broke many big IPL records

IPL 2022: डिकॉक और राहुल ने 20 ओवर तक कोलकाता को धोया, तोड़ डाले आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड

Wed, 18 May 2022 10:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 May 2022 10:02 PM IST
सार

आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम के 20 ओवर में एक भी विकेट नहीं गिरे। डिकॉक ने 70 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। राहुल ने 51 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 133.33 का रहा।

विज्ञापन
IPL 2022 Quinton de Kock and KL Rahul explosive batting against Kolkata Knight Rider for Lucknow Super Giants broke many big IPL records
क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बुधवार (18 मई) को कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को बुरी तरह धो दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की। डिकॉक शतक तो राहुल अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे। डिकॉक 140 और राहुल 68 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान दोनों ने मिलकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन


आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम के 20 ओवर में एक भी विकेट नहीं गिरे। डिकॉक ने 70 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। राहुल ने 51 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 133.33 का रहा। आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। आखिरी पांच ओवरों में दोनों ने मिलकर 71 रन बनाए।
विज्ञापन

IPL 2022 Quinton de Kock and KL Rahul explosive batting against Kolkata Knight Rider for Lucknow Super Giants broke many big IPL records
क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
टी20 में ओपनिंग विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
टी20 क्रिकेट में ओपनिंग विकेट के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले स्थान पर जिब्राल्टर के बालाजी पाई और लुईस ब्रूस हैं। दोनों ने मिलकर बुल्गारिया के खिलाफ माल्टा की राजधानी मार्सा में 13 मई 2022 को टी20 इंटरनेशनल मैच में नाबाद 213 रनों की साझेदारी की थी।

गेल और मैकुलम से पीछे रह गए डिकॉक
डिकॉक द्वारा खेली 140 रन की पारी किसी बल्लेबाज का आईपीएल इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस मामले में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। गेल ने बेंगलुरु में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2013 में नाबाद 175 रन बनाए थे। उनके बाद ब्रैंडन मैकुलम दूसरे स्थान पर हैं। 2008 में मैकुलम ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ बेंगलुरु में नाबाद 158 रन ठोके थे।

IPL 2022 Quinton de Kock and KL Rahul explosive batting against Kolkata Knight Rider for Lucknow Super Giants broke many big IPL records
क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में एक बल्लेबाज का उच्चतम स्कोर
खिलाड़ी टीम खिलाफ साल जगह रन
क्रिस गेल आरसीबी पुणे वॉरियर्स इंडिया 2013 बेंगलुरु 175*
ब्रैंडन मैकुलम कोलकाता आरसीबी 2008 बेंगलुरु 158*
क्विंटन डिकॉक लखनऊ कोलकाता 2022 डीवाई पाटिल, मुंबई 140*
एबी डिविलियर्स आरसीबी मुंबई 2015 वानखेड़े, मुंबई 2015
केएल राहुल पंजाब आरसीबी 2020 दुबई 132*

आईपीएल में किसी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी
राहुल और डिकॉक ने आईपीएल में किसी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में शीर्ष दो में कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी है। दोनों ने 2016 में बेंगलुरु में गुजरात लायंस के खिलाफ आरसीबी की ओर से 229 रन जोड़े थे। इससे पहले 2015 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 215 रन जोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed