फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table: Orange Cap and Purple Cap Holder List: Lucknow super giants in top five, chennai super kings, mumbai indians and sunrisers hyderabad yet to win

IPL 2022: लखनऊ शीर्ष पांच में, सर्वाधिक विकेट के मामले में आवेश की छलांग, जानें अंक तालिका, पर्पल और ऑरेंज कैप का हाल

Tue, 05 Apr 2022 09:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 05 Apr 2022 09:37 AM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी टीमों ने अभी तक कम से कम दो मुकाबले खेल लिए हैं। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपना दूसरा मैच खेला, जिसमें उन्हें यहां लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद लगातार दूसरी हार के बाद अंक तालिका में आखिरी पायदान पर बनी हुई है।

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table: Orange Cap and Purple Cap Holder List: Lucknow super giants in top five, chennai super kings, mumbai indians and sunrisers hyderabad yet to win
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी टीमों ने अभी तक कम से कम दो मुकाबले खेल लिए हैं। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपना दूसरा मैच खेला, जिसमें उन्हें यहां लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद लगातार दूसरी हार के बाद अंक तालिका में आखिरी पायदान पर बनी हुई है। जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत का फायदा मिला है। इस मैच के बाद पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) और ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) की सूची में भी बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और पर्पल-ऑरेंज कैप की दावेदापरी किसके पास है...

विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

शीर्ष पांच टीमें यानी राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स, इन सभी ने दो-दो मुकाबले जीते हैं और सभी के चार-चार अंक हैं। हालांकि रन रेट के आधार पर राजस्थान की टीम शीर्ष पर काबिज है। जबकि लखनऊ पांचवें नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दो में एक-एक मुकाबले जीते हैं और क्रमश: छठे और सातवें पायदान पर हैं। 

आखिरी तीन स्थानों पर मुंबई इंडियंस, चैन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जो क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर मौजूद हैं। इन तीनों टीमों का अभी तक खाता नहीं खुला है और इन्हें पहली जीत की दरकार है।  

 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 2 2 2 4 2.1
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 2 2 4 0.843
गुजरात टाइटंस 2 2 2 4 0.495
पंजाब किंग्स 3 2 2 4 0.238
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 2 2 4 0.193
दिल्ली कैपिटल्स 2 1 1 2 0.065
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 1 1 2 -0.048
मुंबई इंडियंस 2 0 2 0 -1.029
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 -1.251
सनराइजर्स हैदराबाद 2 0 2 0 -1.825
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकॉनमी
उमेश यादव 3 8 7.37 4.91
आवेश खान 3 7 13.57 8.14
राहुल चाहर 3 6 10 5
युजवेंद्र चहल 2 5 9.6 6
मोहम्मद शमी 2 5 11 6.87
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
इशान किशन 2 135 135 148.3 81*
जोस बटलर 2 135 67.5 140.62 100
दीपक हूड्डा 3 119 39.67 145.12 55
शिवम दुबे 3 109 36.33 165.15 57
केएल राहुल 3 108 36 140.25 68
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed