फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table After PBKS vs CSK Match Know Team Position News in Hindi

IPL 2022: पंजाब की जीत से दिल्ली-कोलकाता को भारी नुकसान, शीर्ष तीन में पहुंचे धवन, जानें अंक तालिका का हाल

Tue, 26 Apr 2022 12:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Apr 2022 12:56 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की यह इस सीजन की छठी और पंजाब के खिलाफ लगातार दूसरी हार थी। पंजाब के हाथों 11 रन से मिली हार के बाद अब चेन्नई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है।

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table After PBKS vs CSK Match Know Team Position News in Hindi
PBKS vs CSK - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की यह इस सीजन की छठी और पंजाब के खिलाफ लगातार दूसरी हार थी। पंजाब के हाथों 11 रन से मिली हार के बाद अब चेन्नई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद पंजाब को अंक तालिका में फायदा हुआ। मयंक अग्रवाल की अगुआई में टीम ने अपना चौथा मैच जीता। इसी के साथ पंजाब की टीम आठ मैच में चार जीत और इतने ही हार के साथ आठ अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की जीत से हालांकि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है। लेकिन शीर्ष चार की स्थिति पहले की तरह ही बनी हुई है। आइए जानते हैं अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है...

विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

टूर्नामेंट की नई टीम गुजरात टाइटंस सात में छह मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सभी के 10 अंक हैं। लेकिन रन रेट के आधार पर ये टीमें क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं। मुंबई की टीम अपने आठों मुकाबले हारकर आखिरी पायदान पर है। जबकि चेन्नई की टीम दो जीत के साथ मुंबई से एक स्थान ऊपर नौवें स्थान पर है। 

 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 7 6 1 12 0.396
सनराइजर्स हैदराबाद 7 5 2 10 0.691
राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 10 0.432
लखनऊ सुपर जाएंट्स 8 5 3 10 0.324
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 5 3 10 -0.472
पंजाब किंग्स 8 4 4 8 -0.419
दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 6 0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 3 5 6 -0.080
चेन्नई सुपर किंग्स 8 2 6 4 --0.538
मुंबई इंडियंस 8 0 8 0 -1.000
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वह इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने 400 से अधिक रन बनाए हैं। उनके बाद लोकेश राहुल दूसरे स्थान पर काबिज है। तीसरे स्थान पर शिखर धवन की एंट्री हुई है। चेन्नई के खिलाफ 88 रन की पारी खेलने के बाद वह हार्दिक पांड्या से आगे निकल गए हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 7 491 81.83 161.51 116
लोकेश राहुल 8 368 61.33 147.79 103*
शिखऱ धवन 8 302 43.14 132.45 88*
हार्दिक पांड्या 6 295 73.75 136.57 87*
तिलक वर्मा 8 272 45.33 140.20 61
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल अभी भी शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने सात मैचों में 18 विकेट लिए हैं। वहीं, टी नटराजन दूसरे और ड्वेन ब्रावो तीसरे स्थान पर हैं। 
 

खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 7 18 11.33 7.28
टी नटराजन 7 15 14.53 8.07
ड्वेन ब्रावो 8 14 18.50 8.73
कुलदीप यादव 7 13 17.38 8.47
उमेश यादव 8 11 21.63 7.43
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed