IPL 2022 ऑक्शन: सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप के नाम हुई अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, फॉर्मूला वन की इस निवेशक के बार में जानें सब कुछ
लंदन की इंवेस्टमेंट फर्म सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप ने 5 हजार 166 करोड़ में अहमदाबाद के लिए विजयी बोली लगाई। फिलहाल आइए जानते हैं सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप के बारे में जिसने कई बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल की अहमदाबाद टीम के लिए बड़ी बोली लगाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी 2022 से दो नई टीमें और जुड़ जाएंगी। दुबई के होटल ताज में सोमवार को हुई नीलामी में लखनऊ और अहमदाबाद के नाम पर मुहर लगी। आज नीलामी में कुल 10 पार्टियों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें अहमदाबाद, लखनऊ, कटक, धर्मशाला, गुवाहाटी और इंदौर के विकल्प दिए गए थे। लेकिन दिन खत्म होने के साथ ही दो नई टीमों और उनके मालिकों के नाम का एलान हो गया।
संजीव गोयनका की ग्रुप ने लखनऊ के लिए 7090 करोड़ की बोली लगाई तो वहीं लंदन की इंवेस्टमेंट फर्म सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप ने 5625 करोड़ में अहमदाबाद के लिए विजयी बोली लगाई। फिलहाल आइए जानते हैं सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप के बारे में जिसने कई बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल की अहमदाबाद टीम के लिए बड़ी बोली लगाई।
कौन है सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप?
सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप लंदन के लक्जमबर्ग स्थित एक बड़ी और नामी इन्वेस्टमेंट फर्म है। कंपनी के चेयरमैन का नाम स्टीव कोल्टेस हैं। 80 के दशक में सिटी बैंक के स्वामित्व वाले सिटी कॉर्प से निकलने के बाद इस फर्म की शुरुआत हुई। इसने दुनियाभर में अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निवेश किया हुआ है। ये मूल रूप से इक्विटी फर्म है और इंवेस्टमेंट बैंकिंग और ब्रोकरेज में डील करती है।
सीवीसी के यूरोप, एशिया और अमेरिका में ऑफिस और कर्मचारी हैं। खेल के मैदान में इन्होने फार्मूला वन में अच्छा खासा स्टेक खरीदा था लेकिन 2016 में भारी मुनाफे के साथ सारे शेयर बेच दिए। इसके अलावा इस ग्रुप ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा, रग्बी और वॉलीबॉल में भी निवेश किया है। यह पहली बार है जब सीवीसी ग्रुप क्रिकेट में पैसा लगा रही है।
अब जब सीवीसी ने अहमदाबाद की टीम खरीद ली है तब ऐसे में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम अब उसका घर होगा। यहां करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की क्षमता है और सभी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद है।