फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Narendra Hirwani son Mihir Hirwani to Nivethan Radhakrishnan ten uncapped players added to auction list

IPL 2022: एक मैच में 16 विकेट लेने वाले हिरवानी के बेटे से लेकर दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाले नीलामी में शामिल

Sat, 12 Feb 2022 11:31 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Feb 2022 11:31 AM IST
सार

नीलामी से ठीक पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले 10 खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में जोड़े गए हैं। इनमें सात भारतीय और तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Narendra Hirwani son Mihir Hirwani to Nivethan Radhakrishnan ten uncapped players added to auction list
मिहिर हिरवानी और निवेतन राधाकृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होगी। नीलामी से ठीक पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले 10 खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में जोड़े गए हैं। इनमें सात भारतीय और तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में डेब्यू करने वाले दीपक हुड्डा का बेस प्राइस भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


हुड्डा ने अपना नाम पहले अनकैप्ड खिलाड़ियों में दिया था। वे भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले थे। उन्होंने अपना बेस प्राइस 40 लाख रखा था। अब वे 75 लाख की बेस प्राइस में शामिल हो गए हैं। हुड्डा ने भारत के लिए दो वनडे मैचों में 55 की औसत से 55 रन बनाए हैं। इस दौरान 29 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है। हुड्डा ने गेंदबाजी में एक विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के एरॉन हार्डी, लेंस मॉरिस और निवेतन राधाकृष्णन हैं। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों में अग्निवेश अयाची, हार्दिक तमोरे, नीतीश कुमार रेड्डी, मोनू कुमार, रोहन राणा और साईराज पाटिल हैं। मध्य प्रदेश से रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले मिहिर हिरवानी ने भी अपना नाम नीलामी के लिए दिया है। वे भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी के बेटे हैं। नरेंद्र हिरवानी ने अपने डेब्यू मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में 16 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर निवेतन राधाकृष्णन दोनों हाथों से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

नीलामी के शेड्यूल के मुताबिक, शनिवार को 97 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। समय मिलने पर यह संख्या 116 खिलाड़ियों तक जा सकती है। सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। उनके बाद कैप्ड खिलाड़ियों का नंबर आएगा। अंत में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों के सेट से खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। 98 से 161 खिलाड़ियों पर बोली शनिवार तक लगेगी। इसके बाद बाकी बचे खिलाड़ियों की बोली तेजी से लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed