फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 MS Dhoni team Chennai Super Kings in deep trouble Ruturaj Gaikwad has not yet passed the fitness test

IPL 2022: धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक नहीं किया फिटनेस टेस्ट पास

Mon, 14 Mar 2022 05:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 14 Mar 2022 05:01 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चोटिल होने के बाद ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ की फिटनेस को लेकर भी संशय बरकरार है। वे 18 मार्च को सूरत में टीम के कैंप में शामिल होंगे।

विज्ञापन
IPL 2022 MS Dhoni team Chennai Super Kings in deep trouble Ruturaj Gaikwad  has not yet passed the fitness test
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चोटिल होने के बाद ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ की फिटनेस को लेकर भी संशय बरकरार है। वे 18 मार्च को सूरत में टीम के कैंप में शामिल होंगे। हालांकि, गायकवाड़ ने अभी तक फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है। इसकी जानकारी चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने दी है।
विज्ञापन


गायकवाड़ भारत और श्रीलंका टी20 सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए थे। टीम से बाहर होने के बाद वे रिहैबिलिटेशन के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) गए थे। बीसीसीआई ने आईपीएल से पहले एक कैंप का आयोजन बेंगलुरु में किया। दूसरी ओर, चेन्नई ने हर साल की तरह इस बार आईपीएल के लिए सबसे पहले कैंप लगाया। इस बार उसने चेन्नई की जगह सूरत का चयन किया।
विज्ञापन


चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, राजवर्धन हंगरगेकर, अंबाती रायुडू और रॉबिन उथप्पा सहित कई खिलाड़ी कैंप में पहुंच चुके हैं। गायकवाड़ एनसीए में केएल राहुल, शिखर धवन और शार्दुल ठाकुर के साथ थे। गायकवाड़ ने अभी तक फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है, लेकिन चेन्नई को उम्मीद है कि वे समय पर फिट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत में कहा, “ऋतुराज गायकवाड़ 17 या 18 मार्च को सूरत के कैंप में शामिल हो जाएंगे।” फिटनेस से जुड़े सवाल पर उन्होनंने कहा, “वे अभी तक फिट नहीं हुए हैं।” चेन्नई की टीम नीलामी में फाफ डुप्लेसिस को नहीं खरीद पाई थी। 


डुप्लेसिस और गायकवाड़ की जोड़ी ने पिछले साल चेन्नई को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बार गायकवाड़ पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। चेन्नई की टीम हर हाल में उन्हें पूरी तरह फिट देखना चाहती है। चेन्नई इस बार पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। 26 मार्च को होने वाला यह मैच आईपीएल के 15वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed