आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी के बेंगलुरू में किया जाएगा। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी नीलामी में शामिल होंगी और अपनी टीम पूरी करने के लिए खिलाड़ियों को खरीदेंगी। पुरानी आठ टीमों के पास अधिकतम चार खिलाड़ी हैं। वहीं दोनों नई टीमों के पास तीन खिलाड़ी हैं। मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई सबसे संतुलित टीमों में से एक नजर आ रही है।
मुंबई ने अपने कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रीटेन किया है। मेगा ऑक्शन में मुंबई सबसे पहले एक लेग स्पिनर और एक विकेटकीपर बल्लेबाज को खरीदना चाहेगी। ऐसे में टीम राहुल चाहर और क्विंटन डीकॉक या इशान किशन को फिर से अपने साथ जोड़ सकती है। इसके अलावा मुंबई स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजों को खरीदने पर भी फोकस करेगी। मुंबई के पास एक ओपनिंग बल्लेबाज, एक कप्तान, एक फिनिशर और एक तेज गेंदबाज पहले से हैं।
मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई के पास चार खिलाड़ी हैंः रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड।
पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
प्लेयर 1 रोहित शर्मा |
16 करोड़ रुपये |
प्लेयर 2 जसप्रीत बुमराह |
12 करोड़ रुपये |
प्लेयर 3 सूर्यकुमार यादव |
8 करोड़ रुपये |
प्लेयर 4 कीरोन पोलार्ड |
6 करोड़ रुपये |
यहां हम बता रहे हैं कि नीलामी में मुंबई किन पांच सलामी बल्लेबाजों पर बड़ा दांव लगा सकती है....
मुंबई लंबे समय से बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ पारी की शुरुआत कर रही है। इससे विपक्षी गेंदबाजों को लय पकड़ने में परेशानी होती है। आईपीएल 2022 में भी रोहित की यह संजोजन बनाना चाहेगी। ऐसे में देवदत्त पडीकक्ल पर मुंबई बड़ा दांव लगा सकती है। दो करोड़ की बेस प्राइस वाले पडीक्कल अब तक विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे थे। मेगा आक्शन से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया ता। पडिक्कल ने आईपीएल 2021 में अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा और पिछले सीजन में भी आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे।
सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भी आईपीएल में खूब रन बनाए हैं। बेयरस्टो ने 2019 में ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में पहला मैच खेला था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 28 मैचों में 1,038 रन बनाए हैं। 2021-2022 एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड के लिए पहला शतक बनाने वाले इस बल्लेबाज पर मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये हैं। बेयरस्ट्रो विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज होने के साथ ही विकेटकीपर भी हैं, जो मुंबई की दो अहम जरूरतें पूरी करेंगे।
शिखर धवन आईपीएल में लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने वनडे और टी-20 में लंबे समय तक रोहित के साथ भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की है। धवन और रोहित की जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में मुंबई की टीम धवन को फिर से रोहित का जोड़ीदार बनाना चाहेगी। वो पहले भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। धवन आईपीएल में सबेस ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं। उन्होंने 192 आईपीएल मैचों में 5,784 रन बनाए हैं। धवन का बेस प्राइस दो करोड़ है, लेकिन उन पर बड़ी बोली लगना तय है।
क्विंटन डीकॉक पहले भी मुंबई की टीम हिस्सा रह चुके हैं और आईपीएल में लंबे समय तक रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की है। उन्होंने आईपीएल में 77 मैचों में 31.33 के औसत से 2256 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से ए शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ सीरीज में डिकॉक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस वजह से कोई भी टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी। डीकॉक को फिर से रोहित का जोड़ीदार बनाने के लिए मुंबई इंडियंस बड़ा रकम खर्च कर सकती है। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है।
इशान किशन भी अब तक मुंबई की टीम का हिस्सा थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। आईपीएल 2021 में किशन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन आखिरी की कुछ पारियों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। इसका असर यह हुआ है कि उन्हें टी-20 वर्ल्डकप में भी मौका दिया गया, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि दो करोड़ की बेस प्राइस वाले किशन आईपीएल में यह दिखा चुके हैं कि उनके अंदर कितनी प्रतिभा है। 61 आईपीएल मैचों में किशन ने 28.47 के औसत से 1452 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.34 का रहा है। किशन आईपीएल में नौ अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। ऐसे में उन पर भी बड़ी बोली लगना तय है।
विस्तार