फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Mega Auction: Chennai Super Kings most active team at the auction; Which team bid the most/least successfully, CSK, KKR, LSG, GT, RR, RCB, PBKS, DC, MI

IPL 2022 Auction: कोलकाता ने बेस प्राइस में सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदे, चेन्नई ऑक्शन की सबसे एक्टिव टीम, जानें

Thu, 17 Feb 2022 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Feb 2022 03:28 PM IST
सार

IPL Auction 2022: मेगा ऑक्शन में कुल 91 खिलाड़ी बेस प्राइस में बिके। इसमें से कोलकाता ने सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों को बेस प्राइस में खरीदा। बेस प्राइस का मतलब है जिस दाम से उन पर बोली लगने की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction: Chennai Super Kings most active team at the auction; Which team bid the most/least successfully, CSK, KKR, LSG, GT, RR, RCB, PBKS, DC, MI
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार 10 टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। कई टीमों ने स्मार्ट फैसले लेते हुए कम पैसों में कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स नीलामी में सबसे सक्रिय फ्रेंचाइजी रही। उसने सबसे ज्यादा 50 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। हालांकि, इस दौरान वह सिर्फ 21 खिलाड़ियों को ही खरीद सके। उनके खिलाड़ी खरीदने का दर 42 प्रतिशत रहा। 
विज्ञापन


वहीं, बोली लगाने और खिलाड़ी खरीदने का सबसे खराब दर लखनऊ सुपरजाएंट्स का रहा। उसने 44 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, लेकिन सिर्फ 18 खिलाड़ी ही खरीद सके। दिल्ली का बोली लगाने और खिलाड़ी खरीदने का दर 40.82 प्रतिशत, गुजरात का 54.05 प्रतिशत, कोलकाता का 55.26 प्रतिशत, मुंबई का 46.67 प्रतिशत, पंजाब का 53.49 प्रतिशत, बैंगलोर का 54.29 प्रतिशत, राजस्थान का 46.67 प्रतिशत और हैदराबाद का 41.67 प्रतिशत रहा। 
विज्ञापन

IPL 2022 Mega Auction: Chennai Super Kings most active team at the auction; Which team bid the most/least successfully, CSK, KKR, LSG, GT, RR, RCB, PBKS, DC, MI
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद और राजस्थान बोली में सबसे फिसड्डी
निर्णायक बोली की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 30 बार किसी खिलाड़ी पर बोली लगाने वाली आखिरी दो टीमों में रही। इसमें से 13 बार तो वह खिलाड़ी को खरीदने में कामयाब रहे, लेकिन 17 बार वह निर्णायक बोली में होते हुए भी खिलाड़ी को नहीं खरीद सके और दूसरे स्थान पर रहे। कोलकाता की टीम इस मामले में सबसे स्मार्ट रही। टीम सिर्फ 15 बार निर्णायक बोली का हिस्सा रही और उसमें से उसने आठ खिलाड़ी खरीदे। सात खिलाड़ियों में वह बोली लगाने में दूसरे स्थान पर रही।

राजस्थान की टीम भी इस मामले में फिसड्डी रही। यह फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी के लिए 24 बार अंतिम दो बोली लगाने वाली टीमों में थी, लेकिन इसमें से वह सिर्फ 10 खिलाड़ियों को ही खरीद सकी। 14 बार राजस्थान को निराशा हाथ लगी। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने आखिरी दो बोली लगाने वालों में रहते हुए सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ी खरीदे। 

IPL 2022 Mega Auction: Chennai Super Kings most active team at the auction; Which team bid the most/least successfully, CSK, KKR, LSG, GT, RR, RCB, PBKS, DC, MI
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता ने बेस प्राइस में सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदे
मेगा ऑक्शन में कुल 91 खिलाड़ी बेस प्राइस में बिके। इसमें से कोलकाता ने सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों को बेस प्राइस में खरीदा। बेस प्राइस का मतलब है जिस दाम से उन पर बोली लगने की शुरुआत हुई। सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने ऐसे सबसे कम सात-सात खिलाड़ी खरीदे। बेस प्राइस में सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदने में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम रही। 
विज्ञापन

IPL 2022 Mega Auction: Chennai Super Kings most active team at the auction; Which team bid the most/least successfully, CSK, KKR, LSG, GT, RR, RCB, PBKS, DC, MI
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला
इतने पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी थी सभी टीमें
2022 ऑक्शन के दौरान सबसे ज्यादा राशि पंजाब के पास थी, क्योंकि उसने दो ही खिलाड़ियों को रिटेन किया था। पंजाब ने सबसे कम खिलाड़ियों को रिटेन किया और 18 करोड़ रुपये खर्चे। ऑक्शन में पंजाब की टीम 72 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी। दिल्ली ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने में सबसे ज्यादा खर्च किए। उन्होंने 42.5 करोड़ रुपये खर्च किए और सबसे कम 47.5 करोड़ रुपये के साथ यह फ्रेंचाइजी ऑक्शन में उतरी। नियमों के तहत इस बार एक फ्रेंचाइजी का न्यूनतम खर्च 90 करोड़ रुपये में से 67.5 करोड़ रुपये होना चाहिए था।
 

फ्रेंचाइजी

ऑक्शन में कितनी
राशि के साथ उतरी 
(करोड़ रुपये)

चेन्नई सुपर किंग्स

48

दिल्ली कैपिटल्स

47.5

कोलकाता नाइट राइडर्स

48

लखनऊ सुपर जाएंट्स

59

मुंबई इंडियंस

48

पंजाब किंग्स

72

राजस्थान रॉयल्स

62

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

57

सनराइजर्स हैदराबाद

68

टीम अहमदाबाद

52

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed