फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022, Match 38, PBKS vs CSK: Shikhar Dhawan, Rabada and Arshdeep signs Punjab Kings defeated Chennai Super kings by 11 runs

CSK vs PBKS: धवन-रबाडा के दम पर पंजाब ने चेन्नई को 11 रन से हराया, छठे स्थान पर पहुंची

Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने 187 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और चेन्नई को 176 के स्कोर पर रोका।

विज्ञापन
IPL 2022, Match 38, PBKS vs CSK: Shikhar Dhawan, Rabada and Arshdeep signs Punjab Kings defeated Chennai Super kings by 11 runs
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने 187 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और चेन्नई को 176 के स्कोर पर रोका। पंजाब के खिलाफ यह चेन्नई की इस सीजन की लगातार दूसरी हार है। मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली पंजाब की टीम इस जीत के साथ ही अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन



पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ जीता लगातार तीसरा मैच (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

पंजाब के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 40 के स्कोर पर अपने शीर्ष के तीन विकेट गंवा दिए। रोबिन उथप्पा, मिचेल सैंटनर और शिवम दुबे तीनों सस्ते में पवेलियन लौट गए। अंबाती रायुडू ने इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। गायकवाड़ हालांकि 27 गेंदों में 30 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हुए। दूसरे छोर पर रायुडू ने तेजी से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन


रायुडू ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन
विज्ञापन


रायुडू ने इस दौरान 17वें ओवर नें संदीप शर्मा के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर 23 रन बटोरे और चेन्नई की मैच में वापसी करा दी। लेकिन इसके बाद अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा ने सटीक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के रनों पर लगाम लगाई और साथ ही रायुडू को भी आउट किया। चेन्नई को आखिरी छह गेंदों पर 27 रन की दरकार थी लेकिन वह सिर्फ 15 रन ही बना पाई और मैच गंवा बैठी। चेन्नई की तरफ से रायुडू ने सबसे अधिक 78 रन बनाए। जबकि पंजाब की तरफ से रबाडा और ऋषि धवन ने दो-दो विकेट लिए।  


ऋषि धवन ने पहले मैच में लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पंजाब की शुरुआत हालांकि कुछ खास नहीं रही और छठे ओवर में कप्तान मयंक अग्रवाल 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शिखर धवन ने इसके बाद भानुका राजपक्षा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। धवन ने इस दौरान अपना 46वां अर्धशतक पूरा किया और अपने 200वें आईपीएल मैच में 6000 रन भी पूरे किए। 



धवन ने 200वें मैच में लगाया अर्धशतक (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

राजपक्षा ने भी एक अहम पारी खेली हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए और 32 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। वह 18वें ओवर में ब्रावो की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। 


भानुका ने खेली महत्वपूर्ण पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

दूसरी छोर पर धवन ने लियम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। दोनों ने आखिरी दो ओवरों में 35 रन बटोरे और टीम के स्कोर को 187 तक पहुंचाया। धवन 59 गेंदों में 88 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि लिविंगस्टोन ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए सात गेंदों में 19 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।  

ब्रावो ने लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed