{"_id":"6262f3e6c0cd872bc85d3d14","slug":"ipl-2022-match-34-report-dc-vs-rr-jos-buttler-ton-and-prasidh-krishna-helps-rajasthan-royals-in-their-win-defeated-delhi-capitals-by-15-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, शीर्ष पर पहुंची संजू की टीम, बटलर और प्रसिद्ध बने हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, शीर्ष पर पहुंची संजू की टीम, बटलर और प्रसिद्ध बने हीरो
Sat, 23 Apr 2022 12:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:22 AM IST
सार
आईपीएल 2022 का 34वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने 15 रन से जीत लिया है। संजू सैमसन की अगुआई में राजस्थान ने दिल्ली को हराकर सीजन की पांचवीं जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने 222 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया और दिल्ली को 207 के स्कोर पर रोका।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 का 34वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने 15 रन से जीत लिया है। संजू सैमसन की अगुआई में राजस्थान ने दिल्ली को हराकर सीजन की पांचवीं जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने 222 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया और दिल्ली को 207 के स्कोर पर रोका। राजस्थान की टीम जीत के साथ ही 10 अंक और मजबूत रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने सर्वाधिक 116 रन बनाए तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
Buttler bags another Player of the Match award for his excellent knock of 116 as @rajasthanroyals win by 15 runs.#TATAIPL #DCvRR pic.twitter.com/3V37XM1n6A
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2022विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने तेज शुरुआत की। डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने मिलकर पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 43 रन जोड़े। हालांकि वॉर्नर 14 गेंदों में 28 रन बनाकर हो गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने सैमसन के हाथों कैच कराया। सरफराज खान भी एक रन बनाकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
वॉर्नर-शॉ ने दिलाई तेज शुरुआत (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
कप्तान ऋषभ पंत ने इसके बाद पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। लेकिन शॉ भी 37 रन बनाकर चलते बने। ऋषभ पंत भी अपने अर्धशतक से चूक गए और 24 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल भी कुछ नहीं कर पाए और एक रन बनाकर आउट हो गए।
पंत आउट होने के बाद हुए निराश (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
दिल्ली की टीम 28 रन के अंदर तीन विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन इसके बाद ललित यादव ने तेजी से रन बनाए और रोवमन पॉवेल के साथ मिलकर टीम को उम्मीदों को बरकरार रखा। दिल्ली को 18 गेंदों में 51 रन की दरकार थी और पॉवेल ने बोल्ट के ओवर में दो छक्के लगाकर 15 रन बनाए। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने 19वें ओवर में ललित यादव को आउट करने के साथ ही मेडन फेंका।
दिल्ली को इसके बाद आखिरी छह गेंदों पर 36 रन बनाने थे, जिसके बाद पॉवेल ने शुरू की तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया। लेकिन मकॉय आखिरी तीन गेंदों पर मैच बचाने में कामयाब रहे।
पॉवेल ने जड़े लगातार तीन छक्के (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 222 रन बनाए। यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने 116 रन का अपना श्रेष्ठ स्कोर बनाया तो वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 54 रन बनाए। जबकि कप्तान संजू सैमसन 19 गेंद में 46 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली की तरफ से खलील अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिए।
जोस बटलर ने लगाया सीजन का तीसरा शतक (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)