फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Maharashtra ATS reveals terrorist did a recce of wankhede stadium and team hotel a Terror plan Ahead Of CSK Vs KKR Match

IPL पर आतंक का साया: सीएसके-केकेआर मैच से पहले महाराष्ट्र एटीएस का खुलासा, अब मुंबई पुलिस ने कही यह बात

Thu, 24 Mar 2022 05:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Mar 2022 05:29 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के शुरू होने में सिर्फ दो दिन का समय बाकी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (26 मार्च) को पिछली सीजन की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2022: Maharashtra ATS reveals terrorist did a recce of wankhede stadium and team hotel a Terror plan Ahead Of CSK Vs KKR Match
वानखेड़े - फोटो : pti

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के शुरू होने में सिर्फ दो दिन का समय बाकी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (26 मार्च) को पिछले सीजन की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। पिछली बार महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली सीएसके ने बाजी मारी थी लेकिन इस बार केकेआर अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में उस हार का बदला लेना चाहेगी। 

विज्ञापन


मैच से पहले हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में वानखेड़े स्टेडियम पर आतंकी हमले होने की बात कई गई। लेकिन देर शाम मुंबई पुलिस की तरफ से बयान जारी कर ऐसे किसी भी तरह के खुफिया जानकारी से इन्कार किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


इससे पहले रिपोर्ट्स में महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की तरफ से एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करने की बात कही गई थी। इसके मुताबिक, एटीएस ने गुरूवार को कुछ आतंकियों को पकड़ा है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, खिलाड़ियों के होटल और दो स्थानों को जोड़ने वाले मार्ग की रेकी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी हमले के खतरे को ध्यान में रखते हुए अब स्टेडियम के आस-पास की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्यूआरटी, स्पेशल फोर्सेज और एसपीआरएफ को 26 मार्च से 22 मई तक पूरे टूर्नामेंट के दौरान तैनात किया जाएगा। 


आईपीएल में इस बार 70 लीग मुकाबले होने हैं और ये सभी मैच मुंबई और पुणे के चार स्थानों पर खेले जाएंगे। इसमें मुंबई का वानखेड़े और ब्रेबॉर्न, नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed