फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Lucknow Super Giants released the logo of the team, KL Rahul's team logo

IPL 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जारी किया लोगो, जानिए क्या है इसका मतलब, पौराणिक कथाओं से कैसा नाता?

Mon, 31 Jan 2022 05:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 05:48 PM IST
सार

लखनऊ की टीम ने अपना लोगो जारी कर दिया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स का लोगो एक चिड़िया के आकार का है। चिड़िया के पंख तिरंगे रंग में हैं और बीच में एक बल्ला दिख रहा है, जो नीले रंग का है। टीम का नाम भी नीले रंग में लिखा गया है।

विज्ञापन
IPL 2022: Lucknow Super Giants released the logo of the team, KL Rahul's team logo
लखनऊ सुपरजायंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सोमवार को टीम का लोगो जारी कर दिया है। यह लोगो एक चिड़िया के आकार का है और तिरंगे के रंग का है। लोगो के बीच में बल्ला बना हुआ है। बल्ला नीले रंग का है और उसके बीचो बीच लाल रंग की एक गेंद बनी हुई है। टीम का नाम भी नीले रंग में लिखा गया है। लखनऊ की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर लोगो का खुलासा किया है। इसका एलान करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कैप्शन में लिखा- महानता की ओर बढ़ते हुए। लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने पंख फैलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। महानता की तैयारी करो!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है लखनऊ के लोगो का मतलब ?
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने लोगो का मतलब भी बताया है। फ्रेंचाइजी की तरफ से ट्विटर पर लिखा गया "लखनऊ सुपर जायंट्स, भारत की नई आईपीएल टीम का लोगो भारत की पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। पौराणिक पक्षी गरुड़ - जो रक्षक है और तेजी से आगे बढ़ने में सक्षम है। उससे प्रेरित होकर हमने पंखों वाला लोगो बनाया है। गरुड़ भारतीय संस्कृति में सर्वव्यापी है। वहीं लोगो के तीन रंग के पंख पूरे देश में लखनऊ की टीम की अपील को दर्शाते हैं। चिड़िया का शरीर नीले रंग के बैट से दर्शाया गया है, जो कि क्रिकेट के खेल का रंग है। वहीं नारंगी सीम वाली लाल रंग की गेंद विजय तिलक की तरह है। यह लोगो कुल मिलाकर एक सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है, जो लगातार आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने की प्रेरणा देती है। लखनऊ सुपर जायंट्स हर भारतीय की टीम है। यह एक ऐसी टीम है जो देश को एकजुट करती है।"



24 जनवरी को किया था नाम का एलान
इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 24 जनवरी को अपने आधिकारिक नाम की घोषणा की थी। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड (गोयनका ग्रुप) के चेयरमैन डॉ. संजीव गोयनका ने वीडियो मैसेज के जरिए नाम का एलान किया था।

आईपीएल की सबसे महंगी टीम है लखनऊ
आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ में लखनऊ की टीम खरीदी थी। यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है। इस साल आईपीएल में आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। अहमदाबाद के आधिकारिक नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।

दोनों नई टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ी चुने
आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीम लखनऊ और अहमदाबाद ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की घोषणा भी कर दी है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है। इसके अलावा लखनऊ ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारत के अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को साइन किया है। बिश्नोई वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए पहला मैच खेल सकते हैं। 

वहीं, अहमदाबाद ने भी अपने तीन खिलाड़ियों का एलान कर दिया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे। वहीं, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भी फ्रेंचाइजी ने साइन किया है। इस सीजन के लिए 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें हर फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी पूरी टीम तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed