IPL 2022: लखनऊ टीम के आधिकारिक नाम का एलान, जानिए किस नाम से जानी जाएगी ये फ्रेंचाइजी
लखनऊ को आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विस्तार
इससे पहले गोयनका ग्रुप ने 2016 में पुणे फ्रेंचाइजी भी खरीदी थी। तब भी उन्होंने अपनी टीम का नाम 'राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स' ही रखा था। दो साल बाद यानी 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल में वापसी के बाद पुणे की टीम आईपीएल से हट गई थी।
प्रतियोगिता के जरिए नाम चुनाAnd here it is,
Our identity,
Our name.... 🤩🙌#NaamBanaoNaamKamao #LucknowSuperGiants @BCCI @IPL @GautamGambhir @klrahul11 pic.twitter.com/OVQaw39l3Aविज्ञापन विज्ञापन— Lucknow Super Giants (@TeamLucknowIPL) January 24, 2022
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने नाम पर फैसला लेने के लिए सोशल मीडिया पर एक प्रतियोगिता रखी थी। इसका नाम उन्होंने 'नाम बनाओ और नाम कमाओ' रखा था। संजीव गोयनका ने बताया कि इसके जरिए लाखों मैसेज हम तक पहुंचे और इसी के आधार पर हमें यह बताते हुए खुशी हो रही कि हमने अपनी टीम का नाम लखनऊ सुपर जाएंट्स रखा है। ऐसे ही लखनऊ टीम को आप अपना प्यार देते रहें।
आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ में खरीदी टीमTeam owner, Dr. Sanjiv Goenka, Chairman @rpsggroup unveils the name for the Lucknow IPL team. 😊👏🏼#LucknowSuperGiants #NaamBanaoNaamKamao #IPL2022 @IPL @BCCI @GautamGambhir @klrahul11 pic.twitter.com/TvGaZlIgFR
— Lucknow Super Giants (@TeamLucknowIPL) January 24, 2022
इस साल आईपीएल में आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। अहमदाबाद के आधिकारिक नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।
दोनों नई टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ी चुने
आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीम लखनऊ और अहमदाबाद ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की घोषणा भी कर दी है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है। इसके अलावा लखनऊ ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारत के अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को साइन किया है।
वहीं, अहमदाबाद ने भी अपने तीन खिलाड़ियों का एलान किया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे। वहीं, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भी फ्रेंचाइजी ने साइन किया है। इस सीजन के लिए 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन होना है।
ड्राफ्ट में चुने गए अहमदाबाद के खिलाड़ियों की कीमत
| खिलाड़ी | टीम | कीमत |
| हार्दिक पांड्या | अहमदाबाद | 15 करोड़ |
| राशिद खान | अहमदाबाद | 15 करोड़ |
| शुभमन गिल | अहमदाबाद | 8 करोड़ |
ड्राफ्ट में चुने गए लखनऊ के खिलाड़ियों की कीमत
| खिलाड़ी | टीम | कीमत |
| केएल राहुल | लखनऊ | 17 करोड़ |
| मार्कस स्टोइनिस | लखनऊ | 9.2 करोड़ |
| रवि बिश्नोई | लखनऊ | 4 करोड़ |