{"_id":"62661ee660116719b33cae0a","slug":"ipl-2022-lsg-vs-mi-analysis-ishan-kishan-dewald-brevis-suryakumar-kieron-pollard-failed-again-kl-rahul-mohsin-chameera-holder-hero-for-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs MI: गेंदबाज सुधरे तो बल्लेबाज ढेर, ईशान से लेकर पोलार्ड तक फेल, तीन ओवरों में बदल गया पूरा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs MI: गेंदबाज सुधरे तो बल्लेबाज ढेर, ईशान से लेकर पोलार्ड तक फेल, तीन ओवरों में बदल गया पूरा मैच
Mon, 25 Apr 2022 09:39 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:39 AM IST
सार
मुंबई के गेंदबाजों ने इस मैच में अपने प्रदर्शन में सुधार किया। उसने लखनऊ की टीम को केएल राहुल के शतक के बावजूद 168 रन पर रोक दिया। ऐसा लग रहा था कि इस मैच में मुंबई की टीम को जीत मिल जाएगी, लेकिन मुंबई की किस्मत में कुछ और ही लिखा था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस की किस्मत खराब चल रही है। टीम को आईपीएल में लगातार आठवीं हार मिली। टीम 1083 दिन के बाद अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में उतरी, लेकिन सीजन में पहली जीत हासिल नहीं कर पाई। अब स्थिति ऐसी है कि टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। उम्मीदें तो पहले ही खत्म हो चुकी हैं, लेकिन तकनीकी रूप से मुंबई अभी भी दौड़ में बरकरार है।
मुंबई के गेंदबाजों ने इस मैच में अपने प्रदर्शन में सुधार किया। उसने लखनऊ की टीम को केएल राहुल के शतक के बावजूद 168 रन पर रोक दिया। ऐसा लग रहा था कि इस मैच में मुंबई की टीम को जीत मिल जाएगी, लेकिन मुंबई की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। 15.25 करोड़ में खरीदे गए ईशान किशन एक बार फिर फेल हो गए। उनके बाद डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड का बल्ला नहीं चला। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन वह जीत के लिए काफी नहीं था।

क्रुणाल पांड्या ने कीरोन पोलार्ड को आउट किया।
- फोटो : IPL/BCCI
मैच में टर्निंग पॉइंट्स
1. बदोनी ने सूर्यकुमार को किया आउट: मुंबई की टीम के अहम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव किसी भी मैच को अपने दम पर जीतने की क्षमता रखते हैं। सूर्यकुमार ने सात गेंद पर सात रन बनाए थे। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 12वें ओवर में युवा आयुष बदोनी को गेंदबाजी को बुलाया। यह देखकर सभी हैरान रह गए। राहुल का यह प्रयोग ओवर की दूसरी गेंद पर ही सफल हो गया। सूर्यकुमार ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का मारने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया। उनका कैच राहुल ने खुद लिया।
2. तीन ओवरों में सिर्फ 20 रन बने: मुंबई की पारी में 17 से 19 ओवर के बीच मैच बदल गया। एक समय उसे जीत के लिए चार ओवर में 59 रन बनाने थे। यहां से मैच जीते जाते हैं। तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड क्रीज पर थे। दोनों इतने रन बनाने में सक्षम हैं। अकेले पोलार्ड ने कई बार आईपीएल में ऐसा किया है। लखनऊ ने 17वें ओवर में मोहसिन खान को गेंदबाजी के लिए बुलाया। उन्होंने सधी गेंदबाजी की और सिर्फ नौ रन दिए। 18वें ओवर में जेसन होल्डर ने सिर्फ छह रन दिए और तिलक वर्मा को आउट भी किया। 19वें ओवर में दुष्मंथा चमीरा ने तो पांच रन ही दिए। इस तरह तीन ओवरों में 20 रन ही बने। मुंबई की टीम इन तीन खराब ओवरों के कारण मैच हार गई।

केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन?
केएल राहुल की बात करें तो मुंबई के खिलाफ एक बार फिर से उनका बल्ला चला। उन्होंने सीजन में दूसरा शतक लगाया और दोनों मुंबई के खिलाफ। राहुल ने 63 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए। उन्होंने फिल्डिंग के दौरान अपनी कप्तानी से प्रभावित किया। आमतौर पर दबाव में आने वाले राहुल ने चतुराई से गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। दूसरी ओर रोहित ने भी फिल्डिंग के दौरान बेहतरीन कप्तानी की, लेकिन बल्ले से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 31 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए।

जेसन होल्डर
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: बल्लेबाजी में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक और शतक लगाकर यह साबित कर दिया मौजूदा समय में टी20 में उनसे बेहतर कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। गेंदबाजी में मोहसिन खान, दुष्मंथा चमीरा, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी ने प्रभावित किया और टीम को जीत दिलाई।
नकारात्मक पक्ष: केएल राहुल के अलावा टीम का कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। क्विंटन डीकॉक, मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी सभी फेल रहे। इन खिलाड़ियों के बल्ले से रन नहीं निकलने के कारण ही टीम राहुल के शतक बावजूद सिर्फ 168 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई महंगे साबित हुए। उन्होंने 9.30 की इकोनॉमी रेट से रन दिए।

मुंबई के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: सीजन में पहली बार गेंदबाजों ने प्रभावित किया। ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड ने लखनऊ के बल्लेबाजों को बांधे रखा। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने लड़ने की हिम्मत दिखाई। दोनों ने क्रमश: 39 और 38 रन बनाए।
नकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में डैनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और जयदेव उनादकट महंगे साबित हुए। मेरेडिथ ने दो विकेट लिए, लेकिन रन भी लुटाए। बल्लेबाजी में ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड रन नहीं बना सके। चार बल्लेबाजों के फेल होने पर किसी भी टीम को मुश्किल हो सकती है। मुंबई के साथ भी वही हुआ। टीम 169 रन के लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई।