फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Love of MS Dhoni and last over continues in IPL; Dhoni became the first batter to score three 15 plus run in last over and win match for team

IPL 2022: आईपीएल में जारी है धोनी और आखिरी ओवर का प्यार, तीसरी बार यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने माही

Sat, 23 Apr 2022 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Apr 2022 09:36 AM IST
सार

चेन्नई के नाम आईपीएल में अब सबसे ज्यादा बार आखिरी गेंद पर मैच जीतने का रिकॉर्ड है। चेन्नई ने आठ बार ऐसा किया है। दूसरे नंबर पर छह जीत के साथ मुंबई है। 

विज्ञापन
IPL 2022: Love of MS Dhoni and last over continues in IPL; Dhoni became the first batter to score three 15 plus run in last over and win match for team
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने तूफानी पारी खेलते हुए 13 गेंदों पर 28* रन बनाए। उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच जिताया। इस पारी से फैन्स को आईपीएल में एकबार फिर आखिरी ओवर में चौके-छक्के लगाकर मैच जिताने वाले धोनी की झलक दिखी, जो पिछले कुछ सीजन में देखने को नहीं मिली थी। 
विज्ञापन


यह तीसरी बार है जब धोनी ने आखिरी (20वें) ओवर में 15 प्लस रन बनाकर मैच जिताया है। इस मैच से पहले भी वह दो बार ऐसा कर चुके हैं। आईपीएल 2010 का 54वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम को आखिरी दो ओवर में 29 रन बनाने थे। 
विज्ञापन

IPL 2022: Love of MS Dhoni and last over continues in IPL; Dhoni became the first batter to score three 15 plus run in last over and win match for team
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
19वें ओवर में धोनी और एल्बी मोर्कल ने मिलकर 13 रन बटोरे। धोनी ने रस्टी थेरॉन के ओवर में दो चौके भी लगाए। इसके बाद आखिरी ओवर में चेन्नई को 16 रन बनाने थे। स्ट्राइक पर धोनी थे, जबकि गेंदबाजी करने इरफान पठान आए। इस ओवर में धोनी ने चार गेंदों पर ही चेन्नई को मैच जिता दिया। पहली गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर उन्होंने दो रन बनाए। वहीं, तीसरी और चौथी गेंद पर धोनी ने लगातार दो छक्का लगाकर चेन्नई को मैच जिता दिया। चेन्नई ने यह मैच छह विकेट से जीता था। 

दूसरी बार धोनी ने ऐसा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ही किया था। 2016 में चेन्नई और राजस्थान की टीम को दो साल के लिए बैन किया गया था। तब धोनी पुणे से खेल रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। पुणे को आखिरी ओवर में 23 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर धोनी और नॉन स्ट्राइकर एंड पर रविचंद्रन अश्विन थे।

IPL 2022: Love of MS Dhoni and last over continues in IPL; Dhoni became the first batter to score three 15 plus run in last over and win match for team
जडेजा ने धोनी की बेहतरीन पारी का कुछ इस प्रकार सम्मान किया - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की ओर से अक्षर पटेल गेंदबाजी के लिए आए। 20वें ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद उन्होंने दोबरा दूसरी बॉल डालनी पड़ी। इस बॉल पर धोनी ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर पुणे को जीत के लिए छह रन चाहिए थे। अक्षर की इस गेंद पर धोनी ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाकर पुणे को मैच जिताया। धोनी इस मैच में 32 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। 

अब तीसरी बार धोनी ने आखिरी ओवर में 15 से ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिताया। कोई भी अन्य बल्लेबाज अब तक आईपीएल में ऐसा नहीं कर सका है। चेन्नई ने यह मैच आखिरी गेंद पर जीता। इसी के साथ उन्होंने एक दुर्लभ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। चेन्नई के नाम आईपीएल में अब सबसे ज्यादा बार आखिरी गेंद पर मैच जीतने का रिकॉर्ड है। चेन्नई ने आठ बार ऐसा किया है। दूसरे नंबर पर छह जीत के साथ मुंबई है। 
विज्ञापन

IPL 2022: Love of MS Dhoni and last over continues in IPL; Dhoni became the first batter to score three 15 plus run in last over and win match for team
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। मुंबई आईपीएल के किसी एक सीजन में लगातार शुरुआत सात मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले 2013 में दिल्ली और 2019 में बैंगलोर ने शुरुआती लगातार छह मैच गंवाए थे। वहीं, यह 11वीं बार है जब कोई टीम आईपीएल में लगातार सात मैच हारी है, लेकिन यह पहली बार है जब कोई चैंपियन बन चुकी टीम ने इस तरह का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed