फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 KKR vs LSG Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match 66, Captain and Vice-Captain

LSG vs KKR: लगातार दो मैच हार चुकी लखनऊ की टीम को जीत की तलाश, कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला

Wed, 18 May 2022 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 May 2022 03:44 PM IST
सार

केकेआर 13 मैचों में छह जीत और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है और अगर टीम इस मैच को बड़े अंतर से जीतने में सफल रहती है तब भी उसे प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

विज्ञापन
IPL 2022 KKR vs LSG Preview Head To Head Playing 11 Prediction Today Match 66, Captain and Vice-Captain
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली उम्मीदों को बनाए रखने के लिए अपने अंतिम लीग मुकाबले में बड़ी जीत की जरूरत है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम बुधवार को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उतरेगी। टीम के 13 मैचों में 16 अंक है और इस मैच में जीत से उसका प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा। लखनऊ की टीम इस मुकाबले में लगातार दो हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी।
विज्ञापन


अंक तालिका

केकेआर 13 मैचों में छह जीत और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है और अगर टीम इस मैच को बड़े अंतर से जीतने में सफल रहती है तब भी उसे प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। दो बार की चैंपियन केकेआर की टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस सीजन में वह लय को बरकरार नहीं रख पाई। टीम ने हालांकि पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने पिछले मैच में आंद्रे रसेल के हरफनमौला खेल और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद को 54 रन से मात दी। इस मैच में शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद रसेल और सैम बिलिंग्स ने टीम को छह विकेट पर 177 रन तक पहुंचाया और फिर गेंदबाजों ने शानदार तरीके से अपनी भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे पूरे सीजन के लिए बाहर
शीर्ष क्रम में अजिंक्य रहाणे ने पूरे सीजन में संघर्ष किया। वह हालांकि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मौजूदा बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। पिछले सीजन के हीरो वेंकटेश अय्यर ने इस सीजन में निराश किया। नीतीश राणा और श्रेयस अय्यर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं। चोट से उबरने के बाद उमेश यादव ने टिम साउदी का अच्छा साथ दिया और रसेल ने भी कुछ अहम विकेट लिए। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी ने भी पिछले कुछ मैचों में लय हासिल कर ली।
विज्ञापन

दीपक हुड्डा हैं अच्छी लय में
पिछले दो मैचों में लखनऊ टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया है। टीम कप्तान लोकेश राहुल पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है। उन्होंने सीजन में दो शतक लगाए हैं, लेकिन पिछले तीन मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे हैं। यही हाल अनुभवी क्विंटन डिकॉक का भी है। उन्होंने पिछली दो पारियों में 11 और सात रन ही बनाए हैं। टीम के लिए दीपक हुड्डा की लय हालांकि सबसे बड़ी सकारात्मक चीज है, जो लगातार रन बना रहे हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम हालांकि युवा आयुष बदोनी और मार्कस स्टोइनिस का बेहतर इस्तेमाल करना चाहेगी। टीम की गेंदबाजी सीजन के ज्यादा मैचों में अच्छी रही, लेकिन पिछले मैच में उनके खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में परेशानी नहीं हुई। लखनऊ को अगर इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो आवेश खान, मोहसिन खान, जेसन होल्डर और रवि बिश्नोई को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।

संभावित प्लेइंग-11 

कोलकाता की संभावित प्लेइंग-11: वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत/शेल्डन जैक्सन, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकोटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, आयुष बदोनी/मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस/एविन लुईस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, दुश्मंथा चमीरा, आवेश खान।

टीमें इस प्रकार हैं
लखनऊ सुपर जाएंट्स: लोकेश राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, एविन लुईस, मनीष पांडे, क्विंटन डिकॉक, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, मयंक यादव, अंकित राजपूत, आवेश खान, एंड्रयू टाय, मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स, करण शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या और जेसन होल्डर।

कोलकाता नाइट राइडर्स: एरॉन फिंच, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत, नीतीश राणा, प्रथम सिंह, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अशोक शर्मा, पैट कमिंस, रसिख डार, शिवम मावी, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अमन खान, आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद नबी, रमेश कुमार, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed