फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Jos Buttler hits century against Kolkata Knight Riders, scored third century in seven innings, joined the list of Chris Gayle Virat Kohli

IPL 2022: कोलकाता के खिलाफ दिखा बटलर का जोश, सात पारियों के अंदर तीसरा शतक लगाया, गेल-कोहली की लिस्ट में शामिल हुए

Tue, 19 Apr 2022 01:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Apr 2022 01:48 PM IST
सार

बटलर ब्रेबोर्न स्टेडियम में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इससे पहले राजस्थान के ही दो और बल्लेबाज आईपीएल में इस मैदान पर शतक लगा चुके हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022: Jos Buttler hits century against Kolkata Knight Riders, scored third century in seven innings, joined the list of Chris Gayle Virat Kohli
जोस बटलर का शतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में जोस बटलर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया। यह इस सीजन उनका दूसरा शतक है। इससे पहले इसी सीजन उन्होंने मुंबई के खिलाफ शतक लगाया था। 
विज्ञापन


कोलकाता के खिलाफ बटलर ने 61 गेंदों पर नौ चौके और पांच छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। इस सीजन वह अब तक छह मैचों में 375 रन बना चुके हैं। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है। फिलहाल टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप भी उन्हीं के नाम है। वह फिलहाल सीजन में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा चौके और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022: Jos Buttler hits century against Kolkata Knight Riders, scored third century in seven innings, joined the list of Chris Gayle Virat Kohli
जोस बटलर का शतक - फोटो : अमर उजाला
बटलर ने ये तीनों शतक पिछली सात पारियों में लगाए हैं। इस सीजन के छह मैच से पहले बटलर पिछले सीजन अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने 124 रन की पारी खेली थी। इसके बाद कोरोना की वजह से आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। दूसरे फेज में वह वापस नहीं लौटे थे। इसके बाद इस सीजन वह दो शतक लगा चुके हैं। 

इस शतक के साथ बटलर आईपीएल के एक सीजन में दो शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (2016), क्रिस गेल (2011), हाशिम अमला (2017), शेन वॉटसन (2018), शिखर धवन (2020) और जोस बटलर ऐसा कर चुके हैं। 

इसके साथ ही बटलर आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने कुल छह शतक लगाए। वहीं, विराट कोहली पांच शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

डेविड वार्नर और शेन वॉटसन चार-चार शतक के साथ तीसरे और संजू सैमसन, एबी डीविलियर्स और बटलर तीन-तीन शतक के साथ चौथे नंबर पर हैं। बटलर आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाजों में डीविलियर्स के बराबर आ गए हैं। वह इस मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। 

IPL 2022: Jos Buttler hits century against Kolkata Knight Riders, scored third century in seven innings, joined the list of Chris Gayle Virat Kohli
जोस बटलर का शतक - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता के खिलाफ बटलर ने अब तक 10 मैचों में करीब 138 के स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए हैं। इसमें 103 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। बटलर ब्रेबोर्न स्टेडियम में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इससे पहले राजस्थान के ही दो और बल्लेबाज आईपीएल में इस मैदान पर शतक लगा चुके हैं। 

यूसुफ पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ और शेन वॉटसन ने 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक लगाया था। केएल राहुल ने इसी सीजन मुंबई के खिलाफ इसी मैदान पर शतक लगाया था। अब बटलर ने कोलकाता के खिलाफ शतक जमा अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज करवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed