फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Harbhajan Singh to Suresh Raina ab de villiers amit mishra chris gayle five experienced players who will not be seen in IPL this time

IPL 2022: हरभजन सिंह लेकर सुरेश रैना तक, पांच अनुभवी खिलाड़ी जो इस बार आईपीएल में नहीं आएंगे नजर

Thu, 24 Mar 2022 09:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 24 Mar 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार
टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, केन विलियमसन, शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे। वहीं, कई दिग्गज  इस बार आईपीएल में दिखाई नहीं देंगे।
loader
IPL 2022 Harbhajan Singh to Suresh Raina ab de villiers amit mishra chris gayle five experienced players who will not be seen in IPL this time
सुरेश रैना और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बार लीग राउंड के 70 मुकाबले मुंबई के तीन और पुणे के एक मैदान पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, केन विलियमसन, शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे। वहीं, कई दिग्गज  इस बार आईपीएल में दिखाई नहीं देंगे।


आइए उन पांच दिग्गजों के बारे में जानते हैं जो इस बार दिखाई नहीं देंगे:

अमित मिश्रा
अमित मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अमित मिश्रा: दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अमित मिश्रा को इस बार किसी ने नहीं खरीदा। उनका आईपीएल करियर शानदार रहा है। वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं। मिश्रा ने 154 मैचों में 166 विकेट लिए। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2011 में डेक्कन चार्जर्स और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े। फिर 2015 में उन्होंने दिल्ली में वापसी की। मिश्रा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।

एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
एबी डिविलियर्स: दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए पहली बार आईपीएल में खेलने वाले एबी डिविलियर्स बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हुए। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स मैदान के किसी भी कोने में शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। डिविलियर्स ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान किया था।

डिविलियर्स ने पिछले सीजन में 313 रन बनाए थे। 14 पारियों में उनका औसत 31.30 का रहा था। इस दौरान डिविलियर्स ने दो अर्धशतक जड़े थे। उनके ओवरऑल आईपीएल रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 184 मैचों की 170 पारियों में 5162 रन बनाए। इस दौरान डिविलियर्स का औसत 39.70 और स्ट्राइक रेट 151.68 का रहा। उन्होंने तीन शतक और 40 अर्धशतक लगाए। डिविलियर्स ने क्रिस गेल के बाद सबसे ज्यादा 251 छक्के लगाए। उनके बल्ले से 413 चौके भी निकले।

क्रिस गेल
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस गेल: कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल इस बार आईपीएल में दिखाई नहीं देंगे। टी20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माने जाने वाले गेल आईपीएल के भी सुपरस्टार हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की। इसके बाद आरसीबी की टीम में गए और फिर अंत में पंजाब किंग्स के लिए खेले।

गेल ने 141 आईपीएल पारियों में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाए हैं। उनके नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंद पर नाबाद 175 रन की पारी में 17 छक्के लगाए थे। यह टी20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर भी है। 30 गेंद पर सबसे तेज शतक लगाने का भी रिकॉर्ड भी गेल के नाम है। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छह शतक लगाए हैं। 

गेल ने पिछले साल पंजाब के लिए 10 मैचों में 21.44 की औसत और 125.32 की औसत से 193 रन बनाए थे। उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो गेल ने 142 मैच की 141 पारियों में 39.72 की औसत और 148.96 की स्ट्राइक रेट 4965 रन बनाए हैं। इनमें छह शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। गेल ने 357 छक्कों के अलावा 405 चौके भी लगाए हैं।

सुरेश रैना
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैना: चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना को इस बार किसी भी टीम ने नीलामी में नहीं खरीदा। वे पहली बार आईपीएल में किसी टीम के सदस्य नहीं हैं। 2020 में उन्होंने टूर्नामेंट से खुद को अलग किया था, लेकिन तब वे चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य थे। रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के हमेशा सदस्य रहे। सिर्फ दो साल (2016-17) प्रतिबंध लगने के कारण वे गुजरात लायंस की टीम में रहे।

रैना ने चेन्नई के साथ 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब जीता। वे आईपीएल इतिहास में पांच हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उनके नाम एक शतक और 39 अर्धशतक हैं। उनके बल्ले से 203 छक्के निकले थे। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में वापसी की थी, लेकिन अपने पुराने प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके। रैना ने 11 पारियों में सिर्फ 160 रन बनाए थे। इस दौरान केवल एक अर्धशतक लगाया था। रैना ने 205 आईपीएल मैचों की 200 पारियों में 32.51 की औसत और 136.76 की स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए।

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हरभजन सिंह: मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलने वाले हरभजन सिंह भी इस बार आईपीएल में नहीं दिखेंगे। पिछले सीजन तक वे कोलकाता नाइटराइडर्स के सदस्य थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ तीन (2013, 2015 और 2017) खिताब जीते। इसके अलावा 2018 में चैंपियन बनने वाली चेन्नई की टीम के वे सदस्य थे। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

हरभजन ने मुंबई के लिए 10 सीजन खेले। इसके बाद 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य बने। उन्होंने अपना अंतिम सीजन (2021) कोलकाता के लिए खेला। उनके नाम आईपीएल के 163 मैचों में 150 विकेट हैं। कोलकाता के लिए खेलते हुए पिछले सीजन में हरभजन ने तीन मैच में सात ओवर किए। उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी। हरभजन के नाम आईपीएल में एक अनोखा रिकॉर्ड है। वे सबसे ज्यादा डॉट गेंद (जिस पर एक भी रन नहीं बना) फेंकने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 1268 (211.2 ओवर) डॉट गेंदें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed