फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Gujarat Titans are not ready to give up Mohammed Shami took up the responsibility of taking the most wickets

IPL 2022: हार मानने को तैयार नहीं है गुजरात टाइटंस, मोहम्मद शमी ने उठाया सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का जिम्मा

Tue, 26 Apr 2022 08:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Apr 2022 08:35 PM IST
सार

आईपीएल 2022 का लगभग आधा सफर खत्म हो चुका है और रविवार तक लीग स्टेज के 37 मुकाबले हो चुके हैं। इस बार दो नई टीम यानी लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में डेब्यू किया है और अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

विज्ञापन
IPL 2022 Gujarat Titans are not ready to give up Mohammed Shami took up the responsibility of taking the most wickets
मोहम्मद शमी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का लगभग आधा सफर खत्म हो चुका है और रविवार तक लीग स्टेज के 37 मुकाबले हो चुके हैं। इस बार दो नई टीम यानी लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में डेब्यू किया है और अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। आंकड़ों की मानें, तो गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद मजबूत टीमें बनकर उभरी हैं। तीनों टीमें फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में शामिल हैं। इनकी सफलता का राज पाव-रप्ले यानी पहले 6 ओवर का खेल है। इस अवधि में टाइटंस की गेंदबाजी औसत बाकी टीम्स के मुकाबले बेहतर है।
विज्ञापन


गुजरात टाइटंस की इस एक तरफा जीत का श्रेय जाता है इसकी जोरदार टीम को, जो मैच को बेहतर बनाने और लगातार जीतने के लिए कोई कमी-कसर नहीं छोड़ रही है। पावर-प्ले में सबसे अधिक यानी 17 विकेट्स हासिल करने वाली टीम गुजरात टाइटंस के मजबूत हिलाड़ियों में से एक हैं गेंदबाज मोहम्मद शमी, जिन्होंने अब तक 10 विकेट्स चटकाए हैं। वे अपनी बॉडी को फिट करके हर स्थिति में ढलने और बेहतरीन खेल के लिए हर दिन विशेष एक्सरसाइज अपना रहे हैं, जिसकी वीडियो उन्होंने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू ऐप के अपने हैंडल पर पोस्ट के जरिये दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस फोटो में शमी सिंगल लेग वर्क करते नज़र आ रहे हैं। मोहम्मद शमी ने सीज़न के अपने पहले ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके थे। शमी ने पावर-प्ले में लखनऊ के तीन बल्लेबाज पवेलियन भेज दिए थे। शमी ने अब तक आईपीएल में कुल 78 मैच खेले, जिसमें 8.6 की इकोनॉमी रेट से 82 विकेट झटके हैं।


आईपीएल के इस सीजन में अगर किसी टीम ने सबसे ज्यादा चौंकाया है, तो वह गुजरात टाइटंस ही है। नीलामी के बाद कहा जा रहा था कि हार्दिक पांड्या की टीम में बल्लेबाजों की कमी है। लेकिन गुजरात ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सात में छह मैच जीत लिए हैं। यह टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। इसे एकमात्र हार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली है।

दिखा गजब का संयोग
टाइटंस आईपीएल में गुजरात की दूसरी टीम है। इससे पहले 2016 और 2017 में गुजरात लायंस ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। यह महज संयोग ही है कि गुजरात लायंस की टीम ने भी अपने पहले सीजन 2016 में शुरुआती सात में से छह मैच जीते थे और उसे भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही हार मिली थी। संयोग से दोनों टीम्स के लिए वह मैच सीज़न का चौथा मुकाबला ही था।

पावर-प्ले में सबसे अच्छा गेंदबाजी औसत
पावर-प्ले में सबसे अच्छा बॉलिंग एवरेज (17.5) गुजरात टाइटंस का है। यानी गुजरात के गेंदबाज पावर-प्ले में हर 17वीं गेंद में विकेट ले रहे हैं। गुजरात का नेट रनरेट +0.396 है। गुजरात को अभी सात मैच खेलने हैं। इनमें से अगर टीम तीन मैच और जीत लेती है तो प्लेऑफ में उसका स्थान पक्का हो जाएगा। एक या दो जीत के बाद भी स्थिति उसके पक्ष में रहेगी, लेकिन दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed