फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 GT vs SRH Match 40 Analysis Rashid and Rahul won it for Gujarat

GT vs SRH Analysis: आखिरी दो गेंदों में मैच हार गई हैदराबाद की टीम, गुजरात को रास आ रहा धोनी का तरीका

Thu, 28 Apr 2022 10:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 10:35 AM IST
सार

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस मैच में जीत के साथ ही गुजरात ने हैदराबाद से पिछली हार का बदला भी ले लिया है। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 GT vs SRH Match 40 Analysis Rashid and Rahul won it for Gujarat
बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ राहुल तेवतिया का रिकार्ड शानदार है - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। यह इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जिसने उस हर टीम को हराया है, जिसके खिलाफ कोई मैच खेला है। अब तक हैदराबाद एकमात्र टीम थी, जिसके खिलाफ गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब गुजरात ने पिछली हार का बदला ले लिया है। कागज पर गुजरात की गेंदबाजी बहुत ही मजबूत नजर आती है, लेकिन इस टीम ने अधिकतर मैच शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीते हैं। मुश्किल समय में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने के मामले में गुजरात के बल्लेबाज सबसे आगे हैं। इसी वजह से यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। 
विज्ञापन


गुजरात को धोनी का तरीका बेहद रास आ रहा है। यह टीम मैच को आखिरी ओवर तक ले जाने में यकीन करती है और अंत में विपक्षी गेंदबाज पर दबाव बनाकर मैच जीत लेती है। इस सीजन में गुजरात ने तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम के जबड़े से जीत छीनी है। वहीं, इस सीजन में दूसरी बार गुजरात ने आखिरी दो गेंदों में छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जिताया। धोनी भी कुछ इसी अंदाज में लक्ष्य का पीछा करते हैं।
विज्ञापन

मैच का टर्निंग प्वाइंट
पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत की थी और बाद में एडेन मार्करम ने अच्छी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था। शुरुआत से ही ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद एक बार फिर गुजरात को हरा देगी, क्योंकि इस टीम की गेंदबाजी शानदार है। लक्ष्य का पीछा करते हुए भी गुजरात कभी भी जीत के करीब नहीं दिखी, लेकिन राशिद और राहुल तेवतिया ने आखिरी चार ओवर में 59 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

राशिद और राहुल ने मिलकर आखिरी ओवर में मैच पलट दिया। इस मैच के आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। आईपीएल इतिहास में इससे पहले सिर्फ एक बार 21 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा किया गया था, जब धोनी ने अक्षर पटेल के खिलाफ 23 रन हासिल कर लिए थे। इस बार मार्को जेन्सन के खिलाफ तेवतिया और राशिद के लिए 22 रन बनाना आसान नहीं था, लेकिन राशिद ने कमाल कर दिया। 

मैच की आखिरी दो गेंदों में गुजरात को 12 रन की जरूरत थी और राशिद ने लगातार दो छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। राशिद अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस सीजन वो दूसरी बार बल्ले के साथ कमाल करके अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं। 

IPL 2022 GT vs SRH Match 40 Analysis Rashid and Rahul won it for Gujarat
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
कैसा रहा दोनों कप्तानों का प्रदर्शन ?
इस मैच में दोनों ही टीमों के कप्तान बल्ले के साथ फेल रहे, लेकिन फील्डिंग के दौरान शानदार कप्तानी की। पहले हार्दिक ने अपने गेंदबाजों को सही तरीके से चलाया और बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर हैदराबाद को छोटे स्कोर पर रोकने के करीब थे, लेकिन शशांक सिंह ने फर्ग्यूसन की पिटाई कर दी। हार्दिक की सोच सही थी, क्योंकि युवा बल्लेबाज के खिलाफ फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाज से सभी विकेट की उम्मीद करते हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। 

विलियम्सन ने भी अपने प्रमुख गेंदबाजों से पहले गेंदबाजी कराई और मैच लगभग जीत लिया था। आखिरी ओवर में उन्होंने युवा मार्को जेन्सन को गेंद दी। उनके पास बचाने के लिए 22 रन थे और हैदराबाद की जीत लगभग तय थी, लेकिन राशिद ने बल्ले से कमाल कर अपनी टीम को मैच जिता दिया। 
विज्ञापन

हैदराबाद के लिए मैच में क्या-क्या हुआ ?
सकारात्मक पक्षः
बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और एडेन मार्करम ने कमाल किया। शर्मा ने 65 और मार्करम ने 56  रन बनाए। अंत में शशांक सिंह ने छह गेंद में 25 रन बनाए और टीम में फिनिशर की कमी पूरी की। गेंदबाजी में उमरान मलिक ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। अभिषेक और उमरान पर हैदराबाद ने निवेश किया था और अब इसका फायदा मिल रहा है। 

नकारात्मक पक्ष: कप्तान विलियम्सन, पूरन और त्रिपाठी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सुंदर भी सस्ते में पवेलियन लौटे। वहीं गेंदबाजी में उमरान को छोड़ कोई गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया। नटराटन इस सीजन में पहली बार किसी मैच में विकेट नहीं ले पाए। वहीं मार्को जेन्सन ने लक्ष्य का बचाव करते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे खराब गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 63 रन लुटाए। 

गुजरात के लिए मैच में क्या-क्या हुआ ?
सकारात्मक पक्षः मोहम्मद शमी और यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी की। खासकर दयाल ने बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर रन नहीं दिए। बल्लेबाजी में साहा, तेवतिया और राशिद ने कमाल किया। एक बार फिर मुश्किल हालातों में टीम ने शानदार खेल दिखाया और जीत हासिल की। टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हार्दिक और गिल के न चलने पर बाकी खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई और टीम को जिताया। 

नकारात्मक पक्षः गिल ने धीमी बल्लेबाजी की, कप्तान हार्दिक बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए। मिलर और अभिनव मनोहर भी फ्लॉप रहे। गेंदबाजी में राशिद और फर्ग्यूसन बहुत महंगे साबित हुए। दोनों को कोई विकेट भी नहीं मिला। अब राशिद के खिलाफ बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे हैं और उन्हें विकेट भी नहीं मिल रहे हैं। यह गुजरात के लिए चिंता का विषय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed