फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022, GT vs PBKS: Rahul Tewatia Last ball six helps Gujarat Titans defeated Punjab Kings by six wickets

GT vs PBKS: गुजरात ने पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में बनाए 19 रन, तेवतिया ने दो छक्के लगाकर दिलाई जीत

Sat, 09 Apr 2022 12:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 Apr 2022 12:28 AM IST
सार

गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। आईपीएल 2022 के 16वें मैच में गुजरात ने आखिरी ओवर में 19 रन बनाकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
IPL 2022, GT vs PBKS: Rahul Tewatia Last ball six helps Gujarat Titans defeated Punjab Kings by six wickets
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। आईपीएल 2022 के 16वें मैच में गुजरात ने आखिरी ओवर में 19 रन बनाकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात की टीम ने पंजाब के 190 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के साथ टाइटंस की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 96 रन बनाए तो वहीं राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगाकर मैच खत्म किया। 

विज्ञापन


पंजाब के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैथ्यू वेड छह रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद शुभमन गिल और डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई और टीम के स्कोर को 133 तक ले गए। लेकिन सुदर्शन 30 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या ने मिलकर पारी को संभाला और 33 रनों की साझेदारी की। इस दौरान गिल ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन



अर्धशतक के बाद शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

Koo App

Gill was brilliant. And Rahul did it again to Punjab. The best match of the IPL. #AAKASHVANI

View attached media content

- Aakash Chopra (@cricketaakash) 9 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात की टीम एक समय आसान जीत की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन रबाडा ने गिल को 96 के स्कोर पर आउट किया। इसके दो रन बाद हार्दिक भी रनआउट हो गए। गुजरात की टीम को आखिरी छह गेंदों में 19 बनाने थे। मिलर ने एक चौका लगाया। एक रन वाइड से बने और दो सिंगल से निकले। अंतिम की दो गेंदों में 12 रन की जरुरत थी, जिसे तेवतिया ने दो छक्के के साथ हासिल कर लिया। 


मैच जिताने के बाद राहुल तेवतिया (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

इससे पहले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में कप्तान मयंक अग्रवाल (5) का विकेट गंवा दिया। इसे कुछ ही देर बार सीजन का पहला मैच खेल रहे जॉनी बेयरस्टो भी कुछ खास नहीं कर पाए और आठ रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद शिखर धवन और लियाम लिविंगस्टोन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। धवन 30 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जितेश शर्मा ने कुछ तेज तर्रार शॉट खेले लेकिन वह भी 11 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। 


अर्धशतक लगाने के बाद लियाम लिविंगस्टोन (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

दूसरी छोर पर लियाम लिविंगस्टोन ने तेजी से 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसे बाद वह भी 27 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने इसके बाद 32 रन के अंदर अपने छह विकेट गंवा दिए। एक समय वह ऑलआउट होने की कगार पर थी। लेकिन आखिरी के ओवरों में राहुल चाहर (22*) और अर्शदीप सिंह (10*) ने मिलकर 13 गेंदों में 25 रन की अटूट साझेदारी की और टीम के स्कोरको 189 तक पहुंचाया। गुजरात की तरफ से राशिद खान ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि डेब्यूटेंट दर्शन नालकांडे ने दो विकेट लिए। 

शॉट लगाते राहुल चाहर (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed