{"_id":"62372ee64d26876ea67ee7d2","slug":"ipl-2022-good-news-for-the-fans-of-delhi-capitals-anrich-nortje-reached-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स के लिए खुशखबरी, मुंबई पहुंचा ये तूफानी गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स के लिए खुशखबरी, मुंबई पहुंचा ये तूफानी गेंदबाज
Sun, 20 Mar 2022 07:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Mar 2022 07:11 PM IST
सार
एनरिक के मुंबई आने से दिल्ली कैपिटल्स ने चैन की सांस जरूर ली होगी। नॉर्ट्जे पिछले कुछ सालों में दिल्ली के मुख्य हथियार बने हैं। पिछले दो आईपीएल में वह दिल्ली के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे।
विज्ञापन
एनरिक नॉर्ट्जे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल के शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी बेस्ट इलेवन को फाइनल करने में लगे हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने प्लेइंग-11 को फाइनल करने में जुटी हुई है। हालांकि, टीम के कई खिलाड़ी अभी तक स्क्वॉड से नहीं जुड़े हैं। इसमें डेविड वार्नर और मिचेल मार्श जैसे अहम खिलाड़ी शामिल हैं।
हालांकि, आईपीएल शुरू होने से पहले दिल्ली के लिए एक राहत भरी खबर जरूर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका के चोटिल तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे लीग के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। हालांकि, उनके खेलने पर अभी भी संशय है। वह पूरी तरह फिट हो पाएं या नहीं यह कहना फिलहाल मुश्किल है, लेकिन वह स्क्वॉड से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
एनरिक के मुंबई आने से दिल्ली कैपिटल्स ने चैन की सांस जरूर ली होगी। नॉर्ट्जे पिछले कुछ सालों में दिल्ली के मुख्य हथियार बने हैं। पिछले दो आईपीएल में वह दिल्ली के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। यही वजह थी कि दिल्ली ने उन्हें इस साल मेगा ऑक्शन से पहले रिटने किया।
अब दिल्ली टीम की नजरें वार्नर और मिशेल मार्श पर टिकी हैं, जो पाकिस्तान के दौरे पर हैं। ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवर का क्रिकेट खेलने के बाद ही आईपीएल में टीम से जुड़ेंगे। वार्नर तो टीम से जुड़ने से पहले 30 मार्च को शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा में भी शामिल होंगे। इसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया वापस जाएंगे। आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।
दिल्ली की टीम इस प्रकार है:
ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्किया डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।

View this post on Instagram
A post shared by Deli capitals fans forever (@deli_capitals_)