फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Final Hardik Pandya Analysis Gujarat Titans Captain hardik shuts down critics Indian team got another option under captaincy

IPL 2022 Final: हार्दिक पांड्या ने आलोचकों का किया मुंह बंद, कप्तानी में भारतीय टीम को मिला एक और विकल्प

Mon, 30 May 2022 08:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 30 May 2022 08:58 AM IST
सार

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा आलोचना हुई थी वो हार्दिक थे। टीम इंडिया पर यह आरोप लगा था कि अनफिट होने के बावजूद उन्हें टीम में रखा गया। टूर्नामेंट में हार्दिक का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। उन्हें अगली सीरीज से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
IPL 2022 Final Hardik Pandya Analysis Gujarat Titans Captain hardik shuts down critics Indian team got another option under captaincy
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जीत लिया है। उसने रविवार (29 मई) को खेले गए फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत में किसी का सबसे ज्यादा योगदान है तो वो टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक ने फाइनल में पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में कमाल किया। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके बाद मुश्किल समय में 30 गेंद पर 34 रन की पारी खेली। हार्दिक ने जबरदस्त वापसी की, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं रहा है।
विज्ञापन


पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा आलोचना हुई थी वो हार्दिक थे। टीम इंडिया पर यह आरोप लगा था कि अनफिट होने के बावजूद उन्हें टीम में रखा गया। टूर्नामेंट में हार्दिक का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। उन्हें अगली सीरीज से बाहर कर दिया गया। इसके बाद हार्दिक ने घरेलू टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं लिया। इस पर क्रिकेट पंडितों ने उन्हें घमंडी बताया। हार्दिक की आलोचना हुई, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह ऑलराउंडर धमाकेदार वापसी की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

IPL 2022 Final Hardik Pandya Analysis Gujarat Titans Captain hardik shuts down critics Indian team got another option under captaincy
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक के कप्तान बनने पर चौंक गए थे लोग
गुजरात टाइटंस आईपीएल की नई टीम बनी और उसने हार्दिक को कप्तान चुनकर सबको हैरान कर दिया। इस ऑलराउंडर के पास आईपीएल में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं था। यहां तक घरेलू मैचों में भी उन्होंने कप्तानी नहीं की। कप्तान चुनने के बाद गुजरात ने नीलामी में चौंकाया। उसने स्टार खिलाड़ियों को नहीं खरीदा। ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, विजय शंकर, मैथ्यू वेड जैसे खिलाड़ियों को खरीदने पर टीम की आलोचना हुई। 

लीग राउंड में तीन जीत के साथ शुरुआत
हार्दिक ने इन खिलाड़ियों को एकत्रित किया। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले ही मैच में जीत हासिल करने के बाद तहलका मचा दिया। टीम ने लीग राउंड में लगातार तीन जीत के साथ शुरुआत की। लोग गुजरात के इस प्रदर्शन से हैरान थे। हार्दिक की टीम ने 14 में से 10 मैच जीत लिए। अंक तालिका में पहले स्थान पर रही। उसके बाद पहले क्वालीफायर में राजस्थान को हराया। फिर इसी टीम को फाइनल में शिकस्त दी।

IPL 2022 Final Hardik Pandya Analysis Gujarat Titans Captain hardik shuts down critics Indian team got another option under captaincy
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
कप्तानी में भारत को मिला एक और विकल्प
हार्दिक ने जिस स्टाइल में कप्तानी की, वह महेंद्र सिंह धोनी जैसी थी। मैदान पर शांत रहकर खिलाड़ियों से बेस्ट निकलवाया। धोनी को बड़ा भाई मानने वाले हार्दिक सीजन में 'कूल कैप्टन' के रूप में सामने आए। उन्होंने अपनी टीम पर भरोसा किया और लगातार बदलाव नहीं किए। खुद निचले क्रम से मध्यक्रम में आए। मैच फिनिश करने के लिए डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और राशिद खान पर विश्वास किया। गेंदबाजी में हार्दिक ने लगातार गेंदबाजों को रोटेट किया। मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन और राशिद खान के साथ मिलकर सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण बनाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा 35 साल के हैं। वो ज्यादा से ज्यादा तीन साल और कप्तानी कर सकते हैं। केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर उनके विकल्प माने जाते हैं। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। आईपीएल खिताब जीतकर वो खास कप्तानों की सूची में शामिल हो गए। यहां तक कि हार्दिक की दावेदारी अब राहुल, पंत, बुमराह और अय्यर से भी ज्यादा मजबूत हो गई है। कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने यह भविष्यवाणी की है कि हार्दिक निकट भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे।
विज्ञापन

IPL 2022 Final Hardik Pandya Analysis Gujarat Titans Captain hardik shuts down critics Indian team got another option under captaincy
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक का सीजन में प्रदर्शन
खिलाफ रन विकेट
लखनऊ सुपर जाएंट्स 33 00
दिल्ली कैपिटल्स 31 01
पंजाब किंग्स 27 01
सनराइजर्स हैदराबाद 50* 01
राजस्थान रॉयल्स 87* 01
कोलकाता नाइटराइडर्स 67 गेंदबाजी नहीं की
सनराइजर्स हैदराबाद 10 गेंदबाजी नहीं की
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 गेंदबाजी नहीं की
पंजाब किंग्स 1 गेंदबाजी नहीं की
मुंबई इंडियंस 24 गेंदबाजी नहीं की
लखनऊ सुपर जाएंट्स 15 00
चेन्नई सुपरकिंग्स 07 00
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 62* 00
राजस्थान रॉयल्स 40* 01
राजस्थान रॉयल्स 34 03
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed