{"_id":"627a438d3c9c7616e92170a5","slug":"ipl-2022-disappointed-but-memorable-tweets-jasprit-bumrah-with-ball-pic-post-fifer-against-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: बुमराह को एक साथ मिली 'खुशी और गम', केकेआर के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद इस बात के लिए जताई निराशा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: बुमराह को एक साथ मिली 'खुशी और गम', केकेआर के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद इस बात के लिए जताई निराशा
Tue, 10 May 2022 04:23 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 10 May 2022 04:23 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का मौजूदा सत्र बेहद निराशाजनक रहा। वह सीजन के शुरुआती मुकाबलों में विकेट के लिए तरसते रहे। बुमराह को सोमवार से पहले खेले गए 10 मैचों में सिर्फ पांच विकेट मिले।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का मौजूदा सत्र बेहद निराशाजनक रहा। वह सीजन के शुरुआती मुकाबलों में विकेट के लिए तरसते रहे। बुमराह को सोमवार से पहले खेले गए 10 मैचों में सिर्फ पांच विकेट मिले। मुंबई के साथ-साथ वह खुद भी अपने प्रदर्शन को लेकर संघर्ष करते दिखे। बुमराह के कमजोर प्रदर्शन की वजह से हर कोई चिंतित था, लेकिन उन्होंने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जोरदार वापसी की और पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
28 वर्षीय बुमराह ने केकेआर के खिलाफ मैच में चार ओवर में 10 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया। इस दौरान बिना कोई रन दिए एक ओवर में तीन विकेट भी झटके। उनके इस प्रदर्शन के दम पर मुंबई की टीम कोलकाता को बड़े स्कोर से रोकने में सफल रही और 165 के स्कोर पर ही रोक दिया। हालांकि मुंबई के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहे और 52 रन से मैच गंवा बैठे।
विज्ञापन
मुंबई की टीम पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है और उसके इस साल आखिरी पायदान पर रहने की पूरी उम्मीद है।
मुंबई की हार के बावजूद बुमराह के प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीता और उनकी फॉर्म को लेकर लोगों की चिंताएं दूर की। बुमराह ने खुद भी ट्विटर पर एक ट्विट करते हुए अपनी भावनाओं का इजहार किया। उन्होंने टीम की हार पर निराशा जताई तो वहीं अपने प्रदर्शन पर खुशा जाहिर की।
विज्ञापन
बुमराह ने पांच विकेट वाली गेंद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पिछली रात के परिणाम से निराश लेकिन फिर भी एक यादगार शाम।"
Disappointed with last night’s result but a memorable evening nevertheless 💯 pic.twitter.com/rdhJR46uBU
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) May 10, 2022
बुमराह के अब 11 मैचों में 10 विकेट हो गए हैं। उन्हें भले ही इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने सीजन में किफायती गेंदबाजी करते हुए 7.41 की इकोनॉमी से रन दिए हैं।