{"_id":"625d5a69a157ee054b27dc57","slug":"ipl-2022-dc-vs-pbks-match-on-schedule-mitchell-marsh-tests-covid-negative-in-rt-pcr-after-positive-antigen-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: मिचेल मार्श की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, अस्पताल में कराए गए भर्ती, दिल्ली-पंजाब मैच पर सस्पेंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: मिचेल मार्श की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, अस्पताल में कराए गए भर्ती, दिल्ली-पंजाब मैच पर सस्पेंस
Mon, 18 Apr 2022 09:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:57 PM IST
सार
दिल्ली की टीम सोमवार को ही पुणे रवाना होने वाली थी, जहां उन्हें बुधवार को पंजाब के खिलाफ मैच खेलना था, लेकिन मार्श का मामला सामने आने के बाद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को क्वारंटीन होने और अपने कमरे से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। मार्श को अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बल्लेबाजी करते मिचेल मार्श
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 पर कोरोना का खतरा एक बार फिर मडंराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श की दूसरी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका सीटी वैल्यू 17 है, जिसे गंभीर माना जा रहा है। मार्श के अलावा टीम डॉक्टर साल्वी, एक सोशल मीडिया स्टाफ और तीन होटल स्टाफ भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि, इनमें कोई लक्षण नहीं हैं। इनकी भी देखरेख की जा रही है और अलग से क्वारंटीन कर दिया गया है।
सभी खिलाड़ी और स्टाफ का मंगलवार को एक बार फिर कोरोना टेस्ट किया जाएगा। अब बुधवार को होने वाले दिल्ली बनाम पंजाब मैच पर खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार या बुधवार को इस मैच पर फैसला लिया जाएगा। इस मैच को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को ही मार्श के आरटी-पीसीआर टेस्ट हुए। इससे पहले वह रैपिड एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिले थे। पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह निगेटिव आए थे, जबकि दूसरे आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह एक बार फिर संक्रमित मिले। इससे टीम मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सभी खिलाड़ी और स्टाफ का मंगलवार को एक बार फिर कोरोना टेस्ट किया जाएगा। अब बुधवार को होने वाले दिल्ली बनाम पंजाब मैच पर खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार या बुधवार को इस मैच पर फैसला लिया जाएगा। इस मैच को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सोमवार को ही मार्श के आरटी-पीसीआर टेस्ट हुए। इससे पहले वह रैपिड एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिले थे। पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह निगेटिव आए थे, जबकि दूसरे आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह एक बार फिर संक्रमित मिले। इससे टीम मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया है।
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत
आइए जानते हैं कि यह सारा मामला कहां से शुरू हुआ-
- सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब से वह आइसोलेशन में हैं।
- सोमवार को मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर में कोरोना के लक्षण दिखे थे।
- इसके बाद रैपिड एंटीजेन टेस्ट में वह खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, उस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम का खुलासा नहीं किया गया था।
दिल्ली की टीम
- दिल्ली की टीम में सिर्फ एक ही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर, मिचेल मार्श के रूप में मौजूद है। मार्श हाल ही में पाकिस्तान के दौरे से भारत आए थे।
- मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मार्श फीजियो फारहार्ट के संपर्क में आए थे, जिसकी वजह से उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए।
- दिल्ली की टीम सोमवार को ही पुणे रवाना होने वाली थी, जहां उन्हें बुधवार को पंजाब के खिलाफ मैच खेलना था।
- मार्श का मामला सामने आने के बाद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को क्वारंटीन होने और अपने कमरे से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए।
- इसके बाद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स की आरटी-पीसीआर जांच की गई।
- फारहार्ट के पॉजिटिव आने के बाद बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली के खिलाड़ियों को हाथ मिलाने से रोका गया था।
मिचेल मार्श (बाएं)। साथ में दिल्ली टीम के खिलाड़ी
बीसीसीआई के कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक, बायो-बबल में मौजूद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की हर पांचवें दिन जांच की जा रही है। पिछले साल हर तीसरे दिन जांच होती थी। हालांकि, फ्रेंचाइजियों को भी छूट दी गई है कि अगर वह अपने खिलाड़ियों की हर रोज जांच करवाना चाहते हैं, तो वे ऐसा करवा सकते हैं। भारत में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं।
अब आगे क्या होगा?
- आईपीएल के कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक, बायो-बबल में संक्रमित पाए गए खिलाड़ी को कम से कम सात दिन आइसोलेट रहना होगा।
- बबल में वापसी के लिए उसे लगातार दो आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव आना होगा। ये टेस्ट 24 घंटे के अंतराल पर लिए जाएंगे।
- अगर फ्रेंचाइजी में एक से ज्यादा कोरोना के मामले हैं, तो टीम 12 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में रहते भी मैदान पर उतर सकती है। इसमें सात भारतीय और एक सब्सटिट्यूट खिलाड़ी शामिल हैं।
- अगर स्क्वॉड में 12 खिलाड़ी भी नहीं हैं, तो इस पर आखिरी फैसला आईपीएल मैनेजमेंट लेगा।
पिछले सीजन भी सामने आए थे कई मामले
पिछले सीजन भी 29 मैचों के बाद कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आए थे। इसके बाद मई में इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था।
- आईपीएल के 14वें सीजन यानी पिछले सीजन कई खिलाड़ी, कोच और अन्य स्टाफ संक्रमित पाए गए थे।
- सबसे पहले कोलकाता के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना की चपेट में आए थे।
- इसके बाद कोलकाता और बैंगलोर के मैच को टाल दिया गया था। इसके बाद दिल्ली की टीम को क्वारंटीन किया गया था।
- दिल्ली के अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं, चेन्नई के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा भी कोरोना पॉजिटिव आए थे।
- इतने मामले सामने आने के बाद आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। 14वें सीजन के बाकी बचे हुए 31 मैच अक्तूबर में यूएई में कराए गए थे।
दिल्ली की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ आठवें नंबर पर है। उसके चार अंक हैं। टीम को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।