फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: CSK vs RCB: Chennai Super Kings captain Ravindra jadeja dedicated his first win to wife riva solanki

IPL 2022: चार हार के बाद आईपीएल 2022 में सीएसके का खुला खाता, जडेजा ने पत्नी को समर्पित की पहली जीत

Wed, 13 Apr 2022 03:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 13 Apr 2022 03:26 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने आरसीबी को 23 रनों से हराया और सीजन में पहली बार अपना खाता खोला। लगातार चार मुकाबले हारने के बाद चेन्नई ने मजबूत वापसी की और बैंगलोर के खिलाफ पूरी तरह से हावी रही।

विज्ञापन
IPL 2022: CSK vs RCB: Chennai Super Kings captain Ravindra jadeja dedicated his first win to wife riva solanki
मैक्सवेल का विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने आरसीबी को 23 रनों से हराया और सीजन में पहली बार अपना खाता खोला। लगातार चार मुकाबले हारने के बाद चेन्नई ने मजबूत वापसी की और बैंगलोर के खिलाफ पूरी तरह से हावी रही। चेन्नई के साथ-साथ रवींद्र जडेजा के लिए भी यह जीत अहम रही। जडेजा ने बतौर कप्तान पहली बार जीत का स्वाद चखा। जडेजा ने यह जीत अपनी पत्नी रिवाबा के नाम समर्पित की.

विज्ञापन


रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत के बाद कहा, "यह बतौर कप्तान मेरी पहली जीत है। मैं इसे अपनी पत्नी को सर्मपित करना चाहता हूं। क्योंकि पहली जीत हमेशा ही खास होती है। पिछले 4 मुकाबलों में हम लाइन पार नहीं कर पाए थे। लेकिन इस बार एक टीम के तौर पर हम अच्छा खेले. बैटिंग यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन किया। रॉबिन और शिवम ने शानदार बल्लेबाजी की। गेंदबाजों ने भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई।"
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या ड्रेसिंग रूम के अंदर से दबाव था, जडेजा ने कहा, "हमारे ओन और प्रबंधन मुझ पर कभी दबाव नहीं डालते। एक कप्तान के रूप में, मैं अब भी सीनियर खिलाड़ियों से राय मशविरा लेता हूं। मैं अभी भी सीख रहा हूं और हर मैच के साथ मैं और बेहतर होने की कोशिश कर रहा हूं। हमारे ड्रेसिंग रूम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और यह टीम के काम आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "हम परिस्थितियों से जल्दी नहीं घबराते हैं। हमें लय मिल गई है। अब आगे के मुकाबलों में इसे बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।”

चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 216 रन का स्कोर बनाया। यह इस सीजन का किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है। चेन्नई की पारी में रिकॉर्ड 17 छक्के लगे, जिसमें नौ रोबिन उथप्पा और आठ छक्के शिवम दुबे ने लगाए। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 165 रनों की मजबूत साझेदारी की। जडेजा के लिए भी खिलाड़ी के तौर पर यह मैच अच्छा रहा और उन्होंने तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा दिनेश कार्तिक का एक शानदार कैच भी पकड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed