फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 CSK net bowler Salman Khan share experience of chat with ms dhoni and ravindra jadeja
WI Inning
52/0 (4.1 ov)
Jewel Andrew 21(15)*
Shai Hope 20 (11)
IND elected to bowl

IPL 2022: 'दिमाग लगाकर गेंदबाजी करो, ऑफ-स्पिनर को सभी मारना चाहते', मुंबई के सलमान खान को धोनी की सलाह

Sat, 16 Apr 2022 07:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 16 Apr 2022 07:13 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स को 'डैडी आर्मी' के नाम से जाना जाता है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। वहीं, आईपीएल 2022 में कुछ युवा खिलाड़ी टीम से जुड़े हैं। मुख्य दल को छोड़ दें तो चेन्नई ने हमेशा से नेट्स पर युवा खिलाड़ियों को मौके दिए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK net bowler Salman Khan share experience of chat with ms dhoni and ravindra jadeja
महेंद्र सिंह धोनी के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स को 'डैडी आर्मी' के नाम से जाना जाता है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। वहीं, आईपीएल 2022 में कुछ युवा खिलाड़ी टीम से जुड़े हैं। मुख्य दल को छोड़ दें तो चेन्नई ने हमेशा से नेट्स पर युवा खिलाड़ियों को मौके दिए हैं। नेट्स पर युवाओं को निखारने के बाद उन्हें टीम में भी शामिल किया है। इस बार चेन्नई ने मुंबई के युवा ऑफ-स्पिनर सलमान खान को नेट गेंदबाज के तौर पर चुना है।
विज्ञापन


ग्राउंड्समैन के बेटे सलमान को तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के कहने पर टीम के साथ जोड़ा गया है। मुंबई के क्रॉस मैदान से निकलने वाले सलमान की क्षमताओं से तुषार देशपांडे प्रभावित थे। चेन्नई की टीम में शामिल तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और प्रशांत सोलंकी पिछले साल टीम के नेट गेंदबाज थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने नीलामी में खरीदा था। 
विज्ञापन


सलमान ने महेंद्र सिंह धोनी से सलाह लिए हैं। धोनी के अलावा उन्होंने गेंदबाजी को लेकर कप्तान रवींद्र जडेजा से भी बात की है। चेन्नई के साथ अपने सफर को लेकर सलमान ने एक अखबार से बातचीत में कहा, "एक दिन मुझे चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी का फोन आया और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं इस सीजन के लिए नेट गेंदबाज के रूप में शामिल हो सकता हूं। बाद में मुझे पता चला कि मेरे नाम की सिफारिश तुषार देशपांडे ने की थी। मैं उत्साहित था क्योंकि मुझे सीखने का मौका मिलेगा, नहीं तो मैं सिर्फ क्लब क्रिकेट खेल रहा होता।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने आगे कहा, ''मैंने माही भाई और जडेजा से बात की। मैं उनसे सीखना चाहता हूं। ये दो महीने मेरी जिंदगी बदल सकते हैं। मैंने माही भाई से मेरी गेंदबाजी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा-सलमान, ऑफ स्पिनर को टी20 में सब मारना ही चाहते हैं इसलिए तो थोड़ा दिमाग लगाकर गेंदबाजी करो। उन्होंने कहा कि वह कुछ मैचों के बाद मुझसे बात करेंगे। फ्रेंचाइजी हर किसी की तरह हमारे साथ भी वैसा ही व्यवहार करती है। मुख्य टीम के खिलाड़ी और नेट गेंदबाजों के बीच कोई भेदभाव नहीं होता।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed