फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: CSK and GT players paid their tribute to andrew symonds by wearing black armbands

CSK vs GT: चेन्नई और गुजरात के खिलाड़ियों ने बांह पर बांधी काली पट्टी, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को दी श्रद्धांजलि

Sun, 15 May 2022 05:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 15 May 2022 05:47 PM IST
सार

क्रिकेट जगत की रविवार की शुरुआत एंड्रयू साइमंड्स की मौत की दुखद खबर के साथ हुई। ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार साइमंड्स की 46 साल की उम्र में कार दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार की हुए दर्दनाक कार हादसे में साइमंड्स को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तमाम कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
IPL 2022: CSK and GT players paid their tribute to andrew symonds by wearing black armbands
एंड्रयू साइंमंड्स की याद में चेन्नई और गुजरात के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

क्रिकेट जगत की रविवार की शुरुआत एंड्रयू साइमंड्स की मौत की दुखद खबर के साथ हुई। ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार साइमंड्स की 46 साल की उम्र में कार दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार की हुए दर्दनाक कार हादसे में साइमंड्स को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तमाम कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। साइमंड्स की मौत की खबर से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों और क्रिकेटरों को गहरा सदमा लगा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की आकस्मिक मौत के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है। 

विज्ञापन


आईपीएल में खेल चुके साइमंड्स को मौजूदा सीजन के 62वें मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। 
विज्ञापन

 

2003 और 2007 में दो बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्स रहे साइमंड्स आईपीएल के पहले सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें डेक्कन चार्जस की टीम ने करोड़ों रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे थे। लीग के करियर में उन्होंने 39 मैचों में 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 974 रन बनाए थे और 20 विकेट झटके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed