फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Congress MP Shashi Tharoor became fan of Umran Malik said this bowler will be successful with Bumrah in England

IPL 2022: उमरान मलिक के फैन हुए शशि थरूर, कहा- यह गेंदबाज इंग्लैंड में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देगा

Sun, 17 Apr 2022 10:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Apr 2022 10:19 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल के 15वें सीजन में अपनी तेजी से तहलका मचा दिया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट लिए।

विज्ञापन
IPL 2022 Congress MP Shashi Tharoor became fan of Umran Malik said this bowler will be successful with Bumrah in England
उमरान मलिक और शशि थरूर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल के 15वें सीजन में अपनी तेजी से तहलका मचा दिया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट लिए। रविवार (17 अप्रैल) को हुए मुकाबले में मलिक ने आखिरी ओवर में तीन विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन को देखने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी उनके फैन हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर उमरान की तारीफ की है और टीम इंडिया में उन्हें शामिल करने की सिफारिश भी की है। उनका कहना है कि अगर इंग्लैंड के दौरे पर उमरान को टीम में शामिल किया गया था तो वे जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा सकते हैं। उमरान ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में छह मैचों में नौ विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


थरूर ने ट्वीट में लिखा, ''हमें इस खिलाड़ी को जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल करने की जरूरत है। क्या विलक्षण प्रतिभा है। समय रहते उसकी प्रतिभा का फायदा उठाना चाहिए। उसे ग्रीन टॉप पिच पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड लेकर जाना चाहिए। वह और बुमराह अपनी गेंदबाजी से अग्रेंजों को डरा देंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन




सनराइजर्स और पंजाब के बीच हुए मैच में केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की 20 ओवर में 151 रनों पर सिमट गई। उसके लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। हैदराबाद के लिए उमरान मलिक ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.5 ओवरों में तीन विकेट पर 152 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए एडेन मार्कराम ने नाबाद 41, निकोलस पूरन ने नाबाद 35, राहुल त्रिपाठी ने 34 और अभिषेक शर्मा ने 31 रन बनाए। पंजाब के लिए राहुल चाहर ने दो विकेट लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed