फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Chris Gayle said I was not treated well in ipl will return next season and want to make RCB or Punjab Kings champion

Chris Gayle: 'मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ', क्रिस गेल का छलका दर्द, जानें आईपीएल में वापसी को लेकर क्या कहा

Sat, 07 May 2022 09:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 07 May 2022 09:47 PM IST
सार

क्रिस गेल आईपीएल में तीन टीमों की ओर से खेल चुके हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ उन्होंने सफर की शुरुआत की। फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। गेल पिछले कुछ सीजन में अपनी टीम के प्लेइंग-11 से भी बाहर रहे।

विज्ञापन
IPL 2022 Chris Gayle said I was not treated well in ipl will return next season and want to make RCB or Punjab Kings champion
क्रिस गेल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन से बाहर होने के अपने फैसले को लेकर बड़ा बयान दिया है। गेल ने कहा कि उनके साथ आईपीएल में पिछले कुछ सालों से ठीक व्यवहार नहीं किया गया और उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार थे। टूर्नामेंट के सबसे बड़े सितारों में एक गेल ने आईपीएल 2022 की नीलामी में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


क्रिस गेल आईपीएल में तीन टीमों की ओर से खेल चुके हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ उन्होंने सफर की शुरुआत की। फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। गेल पिछले कुछ सीजन में अपनी टीम के प्लेइंग-11 से भी बाहर रहे। पिछले साल उन्होंने बायो-बबल में थकान के कारण यूएई में हुए दूसरे चरण में हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन


गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छह शतक लगाए हैं। 142 मैचों में उनके नाम 4965 रन हैं। गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने ब्रिटेन के एक अखबार से बातचीत में कहा, "पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल में मेरे साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया है। मैंने सोचा ठीक है आपको वह सम्मान नहीं मिला जिसके आप हकदार थे। इसलिए मैंने इसे वैसे ही छोड़ दिया। क्रिकेट के बाद हमेशा जीवन होता है। इसलिए मैं नॉर्मल होने की कोशिश कर रहा हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस गेल भले ही इस साल आईपीएल में नहीं खेल रहे हो, लेकिन उन्होंने अगले सीजन की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। गेल ने कहा, "मैं अगले साल वापसी करूंगा। आईपीएल को मेरी जरूरत है। मैं टूर्नामेंट में कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की ओर खेल चुका हूं। मैं आरसीबी या पंजाब में से किसी एक टीम के लिए खिताब जीतना चाहता हूं। आरसीबी के लिए मेरा सफर शानदार रहा है। वहीं, पंजाब के लिए काफी सफल रहा हूं। मुझे चुनौतियां पसंद हैं। आगे देखिए क्या होता है।''


गेल ने पिछली बार वेस्टइंडीज टीम के लिए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबू धाबी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। साथ ही उन्होंने आखिरी बार टी20 क्रिकेट बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2022 में 18 फरवरी को खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed