{"_id":"6200f33b320e9c4679228c44","slug":"ipl-2022-ahmedabad-franchise-owner-reveals-the-name-of-ahmedabad-team-this-franchise-will-be-known-by-the-name-of-ahmedabad-titans-hardik-pandya-rashid-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: अहमदाबाद टीम के आधिकारिक नाम का एलान! जानिए किस नाम से जानी जाएगी ये फ्रेंचाइजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: अहमदाबाद टीम के आधिकारिक नाम का एलान! जानिए किस नाम से जानी जाएगी ये फ्रेंचाइजी
Mon, 07 Feb 2022 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:54 PM IST
सार
Ahmedabad Titans: लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
हार्दिक, राशिद और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली अहमदाबाद की टीम 'अहमदाबाद टाइटंस' के नाम से जानी जाएगी। खबरों के मुताबिक, अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपना नाम चुन लिया है, लेकिन इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक के अलावा अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भी अपने साथ जोड़ा है।
सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ में खरीदी अहमदाबाद टीम
इस साल आईपीएल में आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ ने पिछले महीने ही अपने आधिकारिक नाम का एलान किया था।
विज्ञापन
लखनऊ की टीम इस नाम से जानी जाएगी
लखनऊ की टीम 'लखनऊ सुपर जाएंट्स' के नाम से जानी जाएगी। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड (गोयनका ग्रुप) के चेयरमैन डॉ. संजीव गोयनका ने वीडियो मैसेज के जरिए नाम का एलान किया था। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है।
इसके अलावा लखनऊ ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ रुपये और भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपये में साइन किया है। वहीं, अहमदाबाद ने हार्दिक और राशिद को 15-15 करोड़ रुपये में और शुभमन गिल को आठ करोड़ रुपये में साइन किया है।
ड्राफ्ट में चुने गए अहमदाबाद के खिलाड़ियों की कीमत
ड्राफ्ट में चुने गए लखनऊ के खिलाड़ियों की कीमत

| खिलाड़ी | टीम | कीमत |
| हार्दिक पांड्या | अहमदाबाद | 15 करोड़ |
| राशिद खान | अहमदाबाद | 15 करोड़ |
| शुभमन गिल | अहमदाबाद | 8 करोड़ |
ड्राफ्ट में चुने गए लखनऊ के खिलाड़ियों की कीमत
| खिलाड़ी | टीम | कीमत |
| केएल राहुल | लखनऊ | 17 करोड़ |
| मार्कस स्टोइनिस | लखनऊ | 9.2 करोड़ |
| रवि बिश्नोई | लखनऊ | 4 करोड़ |