फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Srikar Bharat says Wide ball gave me the opportunity to go for a six

IPL 2021: 'गेंद को देखो और शॉट लगाओ' कहकर मैक्सवेल ने बढ़ाया था भरत का आत्मविश्वास, अब बोले- किसी भी क्रम में खेलने को तैयार

Sat, 09 Oct 2021 08:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Oct 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Srikar Bharat says Wide ball gave me the opportunity to go for a six
श्रीकर भरत - फोटो : social media

आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आरसीबी को जीत दिलाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत के हौसले बुलंद हैं। श्रीकर की ही दमदारी पारी की बदौलत बैंगलोर ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हराया था। बैंगलोर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की दरकार थी। भरत ने दबाव में भी धैर्य बनाए रखा और आवेश खान के ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई। मैच के एक दिन बाद भरत ने मीडिया से वर्चुअली बातचीत करते हुए भरत ने पिछले दो तीन वर्षों में अपने बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक गेंद चौके या छक्के नहीं जड़ सकते।

विज्ञापन

आप हर गेंद पर चौका या छक्का नहीं लगा सकते
भरत ने कहा, 'मैं अपनी मजबूती और कमजोरी को जानने की कोशिश पर काम कर रहा था। जैसा कि आपने कहा, मैं 2018-19 (घरेलू सत्र) में प्रत्येक गेंद पर शॉट लगाने के इरादे से खेलता था लेकिन फिर मैंने अपनी पूरी रणनीति में सुधार किया।' उन्होंने कहा, 'आप हर गेंद पर चौका या छक्का नहीं लगा सकते, आपको समय लेना होता है, आपको कोण पर काम करना होता है, आपको प्रतिद्वंद्वी गेंदबाज पर काम करना होता है, आपको विकेटों के बीच दौड़ने पर काम करना होता है।' उन्होंने कहा, 'मैं कई चीजों पर ध्यान देने के बजाय एक समय में एक गेंद पर ध्यान दे रहा था। मैंने चीजों को सरल बनाए रखा। हमने टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तुम ही बड़ा शॉट खेलकर जीत दिला सकते हो
भरत ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'आखिरी ओवर में मैंने और मैक्सी ने बात की कि हम किन क्षेत्रों में शॉट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि गेंद को देखो और शॉट लगाओ। अंतिम तीन गेंदों में मैंने उनसे कहा कि क्या एक रन लेना है तो उन्होंने कहा कि तुम ही बड़ा शॉट खेलकर जीत दिला सकते हो। इससे मेरा काफी आत्मविश्वास बढ़ा।' भरत ने आगे कहा, 'हम किसी भी क्रम में खेलने के लिये तैयार हैं। इसके बारे में स्पष्ट तौर पर बताया गया है। हर कोई अपनी चुनौती के लिए तैयार है। मुझे नहीं लगता कि किसी तरह की संवादहीनता है। जब आपको मौका दिया जाता है तो आप अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाना चाहते हो।

विज्ञापन

उनलोगों को पसंद करता हूं जो मैदान पर अच्छा करते हैं
वहीं, जब भरत से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने क्या उन्होंने मैक्सवेल, कोहली या एबी डीविलियर्स से खेल खत्म करने की कला सीखी है, तो उन्होंने (भरत) ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं उस तरह का लड़का हूं, जिसे देखना और बहुत कुछ सीखना पसंद है। इसलिए मैं न उनके पास गया और न ही खेल खत्म करने के बारे में उनसे पूछा। हां, पर मैं बैठकर देख रहा था और उनसे सीख रहा था। मैंने हमेशा उनलोगों को देखा है, इसलिए मैं हमेशा से उनलोगों को पसंद करता हूं जो मैदान पर अच्छा करते हैं। दरअसल, श्रीकर भरत का यह पहला आईपीएल है। इस सीजन में उन्होंने सात मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 182 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 78* है, जो उन्होंने दिल्ली के खिलाफ खेला था। भरत ने 130.00 की स्ट्राइक रेट और 45.50 की औसत से रन बनाए हैं।  

तैयारी, निरंतरता और इरादा सबसे अधिक मायने रखता है
वहीं, सोमवार को केकेआर के खिलाफ होने वाले एलिमिनेटर के बारे में पूछे जाने पर भरत ने कहा, 'आरसीबी का फोकस एक समय में एक ही मैच पर रहा है, चाहे कोई भी टीम या मैदान क्यों न हो। इसलिए नंबर, टीम या खिलाड़ी से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी तैयारी, हमारी निरंतरता और इरादा, यही सबसे अधिक मायने रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed