फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: RCB Virat kohli and siraj and Punjab Kings KL Rahul, Mohammed Shami, Mayank Agarwal arrive in Dubai

IPL 2021: आरसीबी और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी दुबई पहुंचे, छह दिनों तक रहेंगे क्वारंटीन

Sun, 12 Sep 2021 03:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 03:26 PM IST
सार

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए लगभग सभी टीमों के खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2021: RCB Virat kohli and siraj and Punjab Kings KL Rahul, Mohammed Shami, Mayank Agarwal arrive in Dubai
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण के लिए रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी रविवार को मैनचेस्टर से दुबई पहुंचे चुके हैं। आरसीबी के खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाडियों में कप्तान केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मयंग अग्रवाल शामिल हैं। यहां पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य छह दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा। 

विज्ञापन


19 सितंबर से खेले जाएंगे बाकी बचे 31 मुकाबले
इससे पहले शनिवार को रोहित शर्मा सहित मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी मैनचेस्टर से यूएई पहुंचे थे। बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। वहीं, टी20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि इसका खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि आरसीबी दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को केकेआर के खिलाफ करेगी जबकि पंजाब किंग्स की टीम 21 सितंबर को अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 


कप्तान ऋषभ पंत सहित दिल्ली के ये तीन खिलाड़ी दुबई पहुंचे


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed