IPL 2021: विराट की टीम में हुई इस इंग्लिश तेज गेंदबाज की एंट्री, केन रिचर्ड्सन हटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से होगा। इससे पहले अलग-अलग टीमों में बदलाव और रिप्लेसमेंट का दौर भी जारी है। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉर्ज गार्टन को अपनी टीम में जोड़ा है। विराट की टीम ने गार्टन को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज केन रिचर्ड्सन की जगह शामिल किया है। इससे पहले आरसीबी ने श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को अपनी टीम में जोड़ा था। हसरंगा को एडम जंपा की जगह टीम में शामिल किया गया है।
हसरंगा के अलावा आरसीबी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुश्मांता चामीरा को भी चुना है। चमीरा ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स की जगह लेंगे। वहीं, बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिम डेविड को न्यूजीलैंड के फिन एलेन के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। दूसरे चरण में पहली बार सिंगापुर का कोई क्रिकेटर इसका हिस्सा बनेगा। डेविड ऑस्ट्रेलियाई मूल के खिलाड़ी हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले आरसीबी में बड़ा उथल पुथल हुआ है। मालूम हो कि टीम के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह टीम के 'द डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन' माइक हेसन को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।
🔊ANNOUNCEMENT 🔊
Talented all-rounder from England, George Garton, will join the RCB family for the rest of #IPL2021. He completes our overseas players quota for the season. 🤩#PlayBold #WeAreChallengers #NowAChallenger pic.twitter.com/XQgIxWyFvaविज्ञापन विज्ञापन— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 25, 2021