फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 rajasthan royals captain sanju samson reaction after loss the match against kolkata knight riders at Sharjah

KKR vs RR: कोलकाता से मिली हार के बाद बोले संजू सैमसन, कहा- इस गलती की वजह से हार गई टीम

Fri, 08 Oct 2021 08:54 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 08 Oct 2021 08:54 AM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद केकेआर की जगह प्ले ऑफ में लगभग पक्की हो गई। हार के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि उनकी टीम ने योजना पर अमल नहीं किया। 

विज्ञापन
IPL 2021 rajasthan royals captain sanju samson reaction after loss the match against kolkata knight riders at Sharjah
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 54वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। शारजाह में हुए मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान को 86 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम ने प्ले ऑफ में अपनी जगह करीब पक्की कर ली। वहीं, राजस्थान की हार के बाद उसके अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई हैं। अंकतालिका में नजर डाली जाए तो राजस्थान की टीम 10 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। कोलकाता के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन काफी निराश दिखे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि योजनाओं पर अमल नहीं करने की वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

योजना पर नहीं हुआ अमल

प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह एक बेहतर विकेट था, नई गेंद थोड़ा नीचे रह रही थी लेकिन विकेट आसान था, 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे, हमें बेहतरीन पॉवरप्ले की जरूरत थी, मैच से पहले हमने जो योजना बनाई हम उस पर अमल करना चाहते थे लेकिन ऐसा करने में हम नाकाम रहे, मुझे लगता है कि आप अगर पूरे सत्र को देखें तो हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, हालांकि टीम ने जज्बा दिखाया हमें अपने साथी खिलाड़ियों पर गर्व है, हमने कुछ करीब मैच जीते और कुछ आसान मैच गंवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच जीतने के लिए बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत

राजस्थान के कप्तान ने आगे कहा, हमें आईपीएल में और मैच जीतने के लिए बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है, हर कोई सकारात्मक दृष्टिकोण से आया, यूएई आने और हमारे लिे मैच जीतने के लिए तैयार थे, कप्तान के तौर पर मैंने अपनी पारी को देखने का नजरिए बदल दिया, मैं बहुत रन बनाने के बावजूद मैच जीतना पसंद करता। 

वहीं, कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच की बात की जाए तो इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 171 रन बनाए थे। कोलकाता की ओर से शुभमन गिल 56 और वेंकटेश अय्यर 38 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। जबकि जीत के लिए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में महज 85 रनों पर ढेर हो गई। केकेआर की ओर से करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए शिवम मावी ने चार विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed