फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 PBKS vs RR 2nd phase live streaming details of Punjab Kings vs Rajasthan Royals match

PBKS vs RR: राहुल के धुरंधरों से आज भिड़ेंगे सैमसन के रणबांकुरे, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Tue, 21 Sep 2021 09:55 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 21 Sep 2021 09:55 AM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना काफी अहम है। क्योंकि पहले सत्र में पंजाब और राजस्थान का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। 

विज्ञापन
IPL 2021 PBKS vs RR 2nd phase live streaming details of Punjab Kings vs Rajasthan Royals match
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। आज आईपीएल का 32वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। पहले सत्र में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अंकतालिका पर नजर डाली जाए तो राजस्थान की टीम छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है। जबकि पंजाब की टीम छह अंक लेकर सातवें स्थान पर बरकरार है। आईपीएल के पहले चरण में राजस्थान रॉयल्स ने 7 और पंजाब किंग्स ने 8 मैच खेले थे। आइए आपको बतातें हैं कि दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कब खेला जाएगा पंजाब और राजस्थान के बीच मुकाबला?

आईपीएल 2021 का 32वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 21 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच? 

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला?

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिमय दुबई में खेला जाएगा। 

कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण?

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे छह क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स और पल-पल की जानकारी अमर उजाला.कॉम पर भी पढ़ सकते हैं। 


 

दोनों टीमें-

पंजाब किंग्स:

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, फाबियन एलन, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, नाथन एलिस, क्रिस गेल, हरप्रीत बरार, मोइसेस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, जलज सक्सेना, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, एडेन मार्कराम, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकांडे, निकोलस पूरन, ईशान पोरल, प्रभसिमरन सिंह, आदिल रशीद, रवि विश्नोई, सौरभ कुमार, शाहरुख खान, उत्कर्ष सिंह

राजस्थान रॉयल्स:

संजू सैमसन, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी, इविन लुइस, लियम लिविंग्सटोन, महिलपाल लोमरोर, मयंक मरकांडे, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, रेयान प्राग, ग्लेन फिलिप, चेतन सकारिया, राहुल तेवतिया, ओशाने थॉमस, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, कुलदीप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed