{"_id":"615f3b908ebc3e8746051afa","slug":"ipl-2021-mumbai-will-need-to-win-by-171-runs-tomorrow-if-they-are-to-qualify-for-the-playoffs","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्मत के सहारे मुंबई: प्लेऑफ के लिए 170 से ज्यादा रन की जीत जरूरी, लक्ष्य का पीछा किया तो हो जाएंगे बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किस्मत के सहारे मुंबई: प्लेऑफ के लिए 170 से ज्यादा रन की जीत जरूरी, लक्ष्य का पीछा किया तो हो जाएंगे बाहर
Thu, 07 Oct 2021 11:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:55 PM IST
सार
IPL Playoff Qualification Scenarios: कोलकाता के जीतते ही प्लेऑफ की जंग और रोमांचक हो गई है। पांच बार की चैंपियन मुंबई को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे यह कमाल करने की दरकार है....
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता ने आईपीएल 2021 के 54वें मुकाबले में राजस्थान पर 86 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही प्लेऑफ की जंग रोमांचक हो गई है। केकेआर की टीम 14 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। कोलकाता का नेट रनरेट (+0.587) भी अच्छा हो गया है। वहीं, मुंबई किस्मत के सहारे है। उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है। मगर याद रहे कि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है।
विज्ञापन
खैर, अब बताते हैं कि मुंबई को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे क्या करने की दरकार है। पांच बार की चैंपियन मुंबई को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे 170 से ज्यादा रन से विशाल जीत हासिल करनी होगी। इसके बाद ही रोहित की टीम प्लेऑफ के लिए क्लालीफाई कर सकेगी। इसका मतलब ये हुआ कि अगर मुंबई पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन का स्कोर खड़ा करती है तो उसे सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन के अंदर आउट करना होगा, जो शायद मुश्किल है।
विज्ञापन
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी मुंबई की टीम तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता के नेट रन रेट की बराबरी नहीं कर पाएगी, चाहे वो जीत 10 विकेट या कम से कम ओवर में ही लक्ष्य हासिल करने की ही क्यों न हो। अंकतालिका में मुंबई 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। उसका नेट रनरेट -0.048 है।
विज्ञापन
मुंबई और हैदराबाद के बीच भिड़ंत
आईपीएल 2021 में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। डबल हेडर का पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आईपीएल में दोनों टीमें 17 बार आमने सामने हुए हैं। इनमें नौ बार मुंबई ने जबकि आठ बार हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। वहीं, मौजूदा अंकतालिका में हैदराबाद छह अंकों के साथ सबसे निचले यानी आठवें पायदान पर है। वहीं, मुंबई 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे दुआ करने की जरूरत है।