फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Mumbai Indians given GPS watches by health department for quarantine period in Abu Dhabi

IPL 2021: अबू धाबी में मुंबई इंडियंस को मिलीं जीपीएस घड़ियां, क्वारंटीन के दौरान रखी जाएगी निगरानी

Sat, 14 Aug 2021 05:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 14 Aug 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Mumbai Indians given GPS watches by health department for quarantine period in Abu Dhabi
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के दूसरे चरण के लिए यूएई पहुंच चुकी है। अबू धाबी पहुंचने के बाद टीम को छह दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। इस दौरान टीम के सभी सदस्य जीपीएस घड़ियों का इस्तेमाल करेंगे। यहां के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीम को जीपीएस घड़ियां दी गई हैं, जिन्हें क्वारंटीन अवधि के दौरान टीम के सभी सदस्यों को पहनना होगा।

विज्ञापन


एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'मुंबई इंडियंस की टीम को जीपीएस घड़ियां दी गई हैं। क्वारंटी अवधि के दौरान सभी सदस्यों को पहनना होगा। ये घड़ियां टीम को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अबू धाबी में एयरपोर्ट पर उतरने और कोरोना टेस्ट करवाने के बाद दिया गया है। कोरोना महामारी को लेकर पिछले साल भी इस तरह की सख्ती थी।' वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी यूएई पहुंच चुकी है। टीम दुबई में रह रही है। उसे कोई जीपीएस घड़ियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। क्वारंटीन के दौरान सभी खिलाड़ी कोरोना टेस्ट से गुजर रहे हैं। बता दें कि ये घड़ियां क्वारंटीन अवधि के दौरान टीम के सदस्यों की आवाजाही की जांच करने में सक्षम होगी, ताकि स्वास्थ्य विभाग जरूरत पड़ने पर इसकी पड़ताल कर सके।
विज्ञापन


बता दें कि दूसरे चरण में कुल 13 मैच दुबई में, 10 शारजाह में और आठ अबू धाबी में होंगे। बीसीसीआई ने 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए संपर्क ट्रेसिंग उपकरणों को हटाने का फैसला किया है। भारतीय बोर्ड ने फैसला किया कि अगर कोई खिलाड़ी यूएई में कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो बबल इंटीग्रिटी ऑफिसर आवश्यक संपर्क ट्रेसिंग करेंगे। बता दें कि कोरोना महामारी को लेकर 46 पन्नों की गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन को आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को पालन करना होगा ताकि आईपीएल सुचारू रूप से संचालित हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। पहले दिन यानी 19 को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि आईपीएल 2021 को कोरोना महामारी के कारण इसी साल चार मई को स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed