आईपीएल के 14वें सत्र के लिए अभी तक तारीखों और आयोजन स्थल का एलान नहीं हुआ है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स अपनी तैयारियों में लग गई है। इसी कड़ी में सीएसके के स्टार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई पहुंच गए हैं। यूएई में 13वां सीजन खेलने के बाद धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे लेकिन अब वे जल्दी ही मैदान में लौटने वाले हैं।
2 of 6
धोनी
- फोटो : twitter@ChennaiIPL
धोनी आईपीएल 2021 की तैयारी के लिए नौ मार्च से शुरू हो रहे सीएसके के अभ्यास शिविर का नेतृत्व करेंगे। इसमें घरेलू खिलाड़ियों समेत कई और क्रिकेटर भी भाग लेंगे। धोनी बुधवार की रात को चेन्नई पहुंच गए थे और उसके बाद से पांच दिन के पृथकवास में हैं।
3 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथन ने भी अभ्यास शिविर की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रेनिंग कैंप नौ मार्च से शुरू होगा और जो भी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, वे इसमें भाग लेंगे। खिलाड़ी पांच दिन पृथकवास पर रहेंगे जिसके बाद उन्हें तीन निगेटिव टेस्ट आने जरूरी हैं। इसके बाद ही वे अभ्यास शुरू करेंगे।
4 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
बता दें कि यूएई में खेला गया आईपीएल का 13वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा था। धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की टीम पहली बार प्ले ऑफ में नहीं पहुंच पाई थी और लीग स्टेज में 14 में से आठ मुकाबले हारकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।
5 of 6
आईपीएल 2021
- फोटो : twitter@IPL
चेन्नई ने इसके बाद सीएसके ने टीम में बदलाव की बात कही और हाल ही में हुई नीलामी में इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली को सात करोड़ और कर्नाटक के हरफनमौला कृष्णप्पा गौतम को नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा, इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपये में खरीदा।