फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, MI vs PBKS Fantasy-11 Dream11 prediction playing11 stats records

MI vs PBKS Fantasy-11: दोनों टीमों के दमदार विकेटकीपर दिला सकते हैं ज्यादा अंक, बुमराह-शमी में टक्कर

Tue, 28 Sep 2021 07:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Sep 2021 07:54 AM IST
सार

NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
IPL 2021, MI vs PBKS Fantasy-11 Dream11 prediction playing11 stats records
आईपीएल 2021 में मुंबई vs पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 42वें मुकाबले में अबू धाबी में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमों का बल्लेबाजी क्रम कागज पर तो धाकड़ दिखती है, लेकिन मैदान पर इस सीजन वे अब तक कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए हैं। 
विज्ञापन


चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मैच में फैंटेसी-11 के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी सही चयन साबित हो सकते हैं।

विकेटकीपर
दोनों टीमों के विकेटकीपर ओपनिंग करते हैं। क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल दिन अच्छा होने पर अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। लिहाजा इन दोनों को फैंटेसी 11 में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाज
चार बल्लेबाजों को प्लेइंग-11 में रखा जा सकता है। दोनों टीमों के टॉप तीन में से दो-दो बल्लेबाजों को रखा जा सकता है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस सीजन में अब तक मुंबई के टॉप दो स्कोरर रहे हैं। वहीं मयंक अग्रवाल भी केएल राहुल के बाद पंजाब के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित हुए हैं। उनके अलावा एडेन मार्कराम को भी शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऑलराउंडर्स
दोनों टीमों के एक-एक ऑलराउंडर को रखा जा सकता है। मुंबई के कीरोन पोलार्ड ने हाल फिलहाल में अच्छी पारी खेली है। उन्हें शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा दीपक हुड्डा या क्रुणाल पांड्या में से किसी एक को रख सकते हैं।
 

गेंदबाज
तीन गेंदबाजों में शानदार फॉर्म में चल रहे मुंबई के जसप्रीत बुमराह को रखना अच्छे अंक दिला सकता है। वहीं, पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी को रख सकते हैं। तीसरे गेंदबाज के रूप में रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। यह दोनों शानदार फॉर्म में हैं। बिश्नोई ने तो पिछले मैच में तीन विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

 

कप्तान
दोनों टीमों के टॉप बल्लेबाजों और किसी स्पिनर को कप्तान और उपकप्तान बनाना सही फैसला साबित हो सकता है। रोहित, राहुल, बुमराह, शमी और डिकॉक में से किसी दो को कप्तान और उपकप्तान बनाया जा सकता है।

फैंटेसी-11 के लिए टीम-
विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम
ऑलराउंडर: कीरोन पोलार्ड, दीपक हुड्डा/क्रुणाल पंड्या
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई/अर्शदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed