फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: MI vs DC: Predicted and Probable Playing XI of Mumbai Indians and Delhi Capitals

IPL 2021: क्या MI के खिलाफ DC उतारेगी अपना खतरनाक गेंदबाज? ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Tue, 20 Apr 2021 03:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 20 Apr 2021 03:49 PM IST
सार

दिल्ली की कमान ऋषभ पंत तो मुंबई की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे। दोनों टीमें पिछली बार फाइनल में भिड़ी थीं। मुंबई और दिल्ली सीजन में पहली बार आमने-सामने।
 

विज्ञापन
IPL 2021: MI vs DC: Predicted and Probable Playing XI of Mumbai Indians and Delhi Capitals
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2021 का 13वां मुकाबला पिछले बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज चेन्नई में खेला जाएगा। चेपॉक में होने वाले मुकाबले में दिल्ली की टीम मुंबई से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी वहीं मुंबई की टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबलों में जीत हासिल की है और ऐसे में दोनों के हौसले बुलंद हैं। इस स्थिति में यहां एक जोरदार मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। इस मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI...

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स:

दिल्ली की टीम पिछले मैच में शिखर धवन की बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला जीतने में सफल रही थी, हालांकि उसकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही थी। इस मैच में उसके पिछले साल के हीरो रहे एनरिच नोर्त्जे की वापसी हो सकती है। नोर्त्जे क्वारंटीन से निकलकर टीम बबल से जुड़ चुके हैं, ऐसे में एक बार फिर से मैच में रबाडा और नोर्त्जे की खतरनाक जोड़ी मैदान पर दिख सकती है। 

संभावित एकादश:
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ऋषभ पंत, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, आवेश खान, अमित मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस:

मुंबई की टीम को पिछले दोनों मुकाबलो में जीत मिली है ऐसे में वह इस मैच में शायद ही कोई बदलाव करे। 

संभावित एकादश:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed