फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: MI vs CSK Preview head to head in ipl history | Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Stats and records Teams and Playing-11 fantasy 11

IPL में MI vs CSK: मुंबई पलटन के सामने टिक नहीं पाते हैं धोनी के सुपर किंग्स, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11

Sun, 19 Sep 2021 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Sep 2021 08:51 AM IST
सार

आंकड़े बताते हैं कि रोहित की मुंबई पलटन के सामने एमएस धोनी के सुपर किंग्स कुछ खास नहीं कर सके हैं। जानिए...

विज्ञापन
IPL 2021: MI vs CSK Preview head to head in ipl history | Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Stats and records Teams and Playing-11 fantasy 11
आईपीएल 2021 में मुंबई vs चेन्नई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का आगाज आज से होने जा रहा है। तीन मई को 29 मैचों के बाद आईपीएल के पहले फेज को कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अब भी 31 मैच बचे हैं, जिसकी शुरुआत करीब साढ़े चार महीने बाद आज से हो रही है।
विज्ञापन


30वें मैच में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा भारी

आंकड़े बताते हैं कि रोहित की मुंबई पलटन के सामने एमएस धोनी के सुपर किंग्स कुछ खास नहीं कर सके हैं। दोनों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इसमें से चेन्नई ने 12 और मुंबई ने 19 मैच जीते हैं।

इसके अलावा दोनों टीमें चैंपियंस लीग टी-20 में भी आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं। भारत में हुए पहले फेज में रोहित की टीम ने चेन्नई को एक रोमांचक मैच में चार विकेट से हराया था। 

यूएई में चेन्नई  vs मुंबई
यूएई में दोनों टीमें तीन बार भिड़ चुकी हैं। दो में चेन्नई और एक में एक में मुंबई टीम ने जीत हासिल की। 2014 सीजन में दोनों टीमें दुबई में ही आमने-सामने आई थी। तब चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद 2020 में भी दोनों टीमें दो बार भिड़ीं। एक मैच चेन्नई और एक मैच मुंबई ने जीता।

पहले लेग में मुंबई ने चेन्नई को हराया

IPL 2021: MI vs CSK Preview head to head in ipl history | Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Stats and records Teams and Playing-11 fantasy 11
आईपीएल में चेन्नई vs मुंबई। - फोटो : अमर उजाला
पहले फेज में भी दोनों टीमें एक बार आमने-सामने आ चुकी हैं। उस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए थे। फाफ डुप्लेसिस ने 50 रन, मोईन अली ने 58 रन और अंबाती रायडू ने 72 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में कीरोन पोलार्ड की आतिशी पारी ने चेन्नई से जीत छीन ली थी।

पोलार्ड 34 गेंदों पर 87 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उनके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 28 गेंद पर 38 रन, रोहित शर्मा ने 24 गेंद पर 35 रन और क्रुणाल पंड्या ने 23 गेंद पर 32 रन बनाए थे। हार्दिक पंड्या ने 7 गेंदों पर नाबाद 16 रनों की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

रोहित टीम में दो बदलाव कर सकते हैं

इस मैच में रोहित टीम में दो बदलाव कर सकते हैं। जेम्स नीशम की जगह नाथन कुल्टर नाइल या एडम मिल्ने और धवल कुलकर्णी की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया जा सकता है। रोहित के सामने इस मैच में सबसे बड़ी समस्या हार्दिक पांड्या को लेकर होगी।

हार्दिक ने लंबे समय से मुंबई के लिए गेंदबाजी नहीं की है। उन्होंने 2020 सीजन और 2021 सीजन के शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं की थी। हालांकि, जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जरूर उन्होंने गेंदबाजी की, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय नहीं था। उन्होंने तीन वनडे में दो और एक टी-20 में एक विकेट लिए थे। 
 

डुप्लेसिस की फिटनेस चेन्नई के लिए परेशानी

वहीं, चेन्नई की बात करें तो कप्तान धोनी के लिए सबसे बड़ी परेशानी सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस का फिट होना रहेगा। वे चोट की वजह से हाल ही में हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग के तीन मैचों में नहीं खेले थे।

हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने कहा है कि वे सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि धोनी उनको खिलाने का जोखिम लेते हैं या नहीं। अगर वे नहीं खेले तो रॉबिन उथप्पा को ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जाएगा। 

सैम करन की जगह ब्रावो खेल सकते हैं

IPL 2021: MI vs CSK Preview head to head in ipl history | Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Stats and records Teams and Playing-11 fantasy 11
आईपीएल में चेन्नई vs मुंबई। - फोटो : अमर उजाला
मोईन अली पहले फेज में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार फॉर्म में दिखे थे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी वे हाथ आजमा सकते हैं। मुंबई के क्विंटन डिकॉक के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। डिकॉक को मोईन ने चार बार आउट किया है। वहीं रवींद्र जडेजा को पावर-प्ले में गेंदबाजी दी जा सकती है।

इस बाएं हाथ के स्पिनर ने रोहित शर्मा को आईपीएल में तीन बार आउट किया है। सैम करन कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से ये मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में ड्वेन ब्रावो को उनकी जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा धोनी टीम में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस/रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दूल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, राहुल चाहर, नाथन कूल्टर-नाइल/एडम मिल्ने/जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

मौसम और पिच रिपोर्ट

मैच के दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दुबई के मैदान पर कम रन बनते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। पहली पारी में 160 का स्कोर भी किसी टीम को मैच जिता सकता है। 
  • आईपीएल 2020 में कुल मैच हुए: 26
  • पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 14
  • बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 9
  • टाई: 3
  • पहली पारी में औसतन स्कोर: 144 रन
  • दूसरी पारी में औसतन स्कोर: 122 रन
  • कुल टी-20 मैच: 93
  • पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती: 38
  • बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 54
  • पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर: 219/2 (सनराइजर्स हैदराबाद)
  • दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर: 203/8 (क्वेटा ग्लैडिएटर्स)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed