{"_id":"606b26308ebc3ed3f712a76a","slug":"ipl-2021-maharashtra-government-allows-team-to-practice-after-8pm-and-move-during-night-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में आईपीएल: महाराष्ट्र सरकार ने पाबंदियों में दी छूट, नाइट कर्फ्यू में टीमों को मिलेगी राहत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉकडाउन में आईपीएल: महाराष्ट्र सरकार ने पाबंदियों में दी छूट, नाइट कर्फ्यू में टीमों को मिलेगी राहत
Mon, 05 Apr 2021 08:31 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:31 PM IST
सार
- मुंबई में खेले जाएंगे आईपीएल 2021 के 10 लीग मुकाबले, 10 अप्रैल को यहां होगा पहला मुकाबला
- महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले
- राज्य में लग चुका है नाइट कर्फ्यू
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने आगामी आईपीएल के लिए राह आसान कर दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने आईपीएल 2021 के आयोजन को लेकर नियमों में ढील देने का फैसला किया है।महाराष्ट्र में इन दिनों कोविड-19 के मामले काफी बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार ने रात 8 बजे के बाद टी-20 लीग की टीमों को अभ्यास की अनुमति दे दी है, साथ ही सप्ताह के अंत में होने वाले रात्रि कर्फ्यू के बीच टीमों को होटल वापसी के लिए भी मंजूरी प्रदान कर दी है। आईपीएल टीमों और स्टाफ ने इस आशय का आग्रह किया था।
विज्ञापन
बता दें कि मैच के समय के अनुसार मुंबई में टीमें सीसीआई और एमसीए में दो सत्रों में अभ्यास कर रही हैं। पहला सत्र शाम 4 से साढ़े छह बजे तक है और दूसरा सायं 7.30 से रात्रि दस बजे तक है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोविड-19 की दूसरी लहर चल रही है और यहां रोजाना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार को मुंबई समेत पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। इसके तहत रात के आठ बजे से लेकर सुबह के सात बजे तक धारा 144 और कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत भी आज यानी सोमवार से हो रही है।
विज्ञापन
बात करें आईपीएल की तो 14वें सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से चेन्नई में होगी। यहां गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होगी। इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रात के 7:30 से खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आपस में भिड़ेंगी।
इस बार के आईपीएल के सभी लीग मुकाबले सिर्फ छह स्थानों पर ही खेले जाएंगे जिसमें मुंबई में भी 10 मैच होंगे। लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सभी की चिंताए बढ़ा दी हैं। बावजूद इसके बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को स्पष्ट कर चुके हैं कि सभी मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही बायो बबल में खेले जाएंगे।
इस बीच राहत की बात यह है कि वानखेड़े स्टेडियम के जो दस मैदानकर्मी संक्रमित पाए गए थे उनमें से ज्यादातर की अब निगेटिव रिपोर्ट आ रही है।