फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Kolkata wins defeating Punjab Kings by five wickets

आखिरकार जीत गया कोलकाता: पंजाब किंग्स को पांच विकेट से मात देकर तोड़ा हार का क्रम 

Tue, 27 Apr 2021 12:49 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 27 Apr 2021 12:49 AM IST
सार

  • 66 रन की साझेदारी की मोर्गन और त्रिपाठी ने चौथे विकेट के लिए 
  • 47 रन की नाबाद पारी खेली कप्तान मोर्गन ने जो उनका इस सत्र का उच्चतम स्कोर है 

विज्ञापन
IPL 2021: Kolkata wins defeating Punjab Kings by five wickets
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने आखिकार हार का क्रम तोड़ ही दिया। प्रसिद्ध कृष्णा (3/30) की अगुवाई में गेंदबाजों के संयमित प्रदर्शन के बाद कप्तान इयोन मोर्गन (47*) और राहुल त्रिपाठी (41) की साहसिक पारियों से से कोलकाता ने पंजाब किंग्स को 20 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लगातार चार हार के बाद मिली जीत से कोलकाता की टीम तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता ने पहले पंजाब की टीम को नौ विकेट पर 123 रन पर रोक दिया उसके बाद लक्ष्य को 16.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


मोर्गन-कार्तिक ने जोड़े 28 रन : लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 17 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। ओपनर शुभमन गिल (09) और सुनील नारायण (00) ने फिर निराश किया। नीतीश खाता भी नहीं खोल सके। ऐसे में त्रिपाठी ने कप्तान मोर्गन के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर स्कोर को 80 के पार पहुंचाया। इस साझेदारी को दीपक ने त्रिपाठी को शाहरुख के हाथों कैच करवाकर तोड़ा। इसके बाद मोर्गन मोर्चे पर डटे रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। उन्होंने दिनेश कार्तिक (12) के साथ छठे विकेट के लिए अटूट 28 रन जोड़े। 
विज्ञापन


पंजाब ने पावरप्ले में गंवाया एक विकेट बनाए 37 रन : निमंत्रण पाकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाया और 37 रन बनाए। लोकेश राहुल (19) जब मयंक अग्रवाल (31 रन) के साथ मिलकर पूरी कुशलता से पारी आगे बढ़ा रहे थे तब पंजाब के कप्तान ने कमिंस पर छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद भी हवा में लहरा दी लेकिन इस बार वह सीमा रेखा पार जाने के बजाय नारायण के हाथों में चली गई। गेंदबाजी का आगाज करने वाले मावी ने कसी हुई गेंदबाजी की और विस्फोटक क्रिस गेल का विकेट लिया जो खाता भी नहीं खोल पाए। कृष्णा ने दीपक का जलवा नहीं चलने दिया जिससे पंजाब का स्कोर जल्द ही तीन विकेट पर 42 रन हो गया। उसके छह खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंचे। कोलकाता की ओर सुनील नारायण और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्डन ने 18 गेंदों पर बनाए 30 रन : पंजाब की टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन को जाता है। उन्होंने अंतिम क्षणों में 18 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। निकोलस पूरन (19) और शाहरुख खान (13) ने भी निराश किया। कोलाकाता की ओर से नारायण और कमिंस ने दो-दो विकेट चटकाए।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed