फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Kolkata Knight Riders Signed Tim Southee as a replacement for Pat cummins

IPL 2021: केकेआर में शामिल हुआ 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाला कीवी पेसर, यूएई में नहीं खेलेंगे पैट कमिंस

Thu, 26 Aug 2021 05:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Aug 2021 05:12 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। दो बार की चैंपियन केकेआर ने न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउथी को अपने साथ जोड़ा है। 

विज्ञापन
IPL 2021 Kolkata Knight Riders Signed Tim Southee as a replacement for Pat cummins
टिम साउथी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण का दूसरा चरण अगले महीने से यूएई में दोबारा से शुरू हो रहा है। इससे पहले टीमों में बदलाव और रिप्लेसमेंट का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। दो बार की चैंपियन केकेआर ने न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउथी को अपने साथ जोड़ा है। 

विज्ञापन


साउथी को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है। केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी कमिंस ने निजी कारणों से अपना नाम वापस लिया है।
विज्ञापन


बात करें साउथी की तो 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपने 305 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 603 विकेट चटकाए हैं। साउथी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 99 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेटों के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। यही नहीं वह फिलहाल आईसीसी की टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भी छठे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केकेआर के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा। 'साउथी को अपने साथ जोड़ने पर हमें खुशी है। वह एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं, ऐसे में उनके आने से हमारे पेस अटैक को मजबूती मिलेगी।'

गौरतलब है कि केकेआर 20 सितंबर को अबू धाबी में आरसीबी के साथ मुकाबले से सीजन का आगाज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed