फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Kolkata knight riders and Mumbai Indians match in Wankhede stadium

CSK vs KKR: क्या धोनी सेना का सामना कर पाएगी KKR, पिछले दोनों मैच में मिली है हार

Wed, 21 Apr 2021 09:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 21 Apr 2021 09:48 AM IST
सार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। केकेआर ने अबतक अपने तीनों मैच चेन्नई के चेपॉक में ही खेला था।

विज्ञापन
IPL 2021: Kolkata knight riders and Mumbai Indians match in Wankhede stadium
केकेआर बनाम सीएसके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार दो जीत से उत्साह से भरी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम बुधवार को वानखेड़े में होने वाले मैच में संघर्षरत कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए उतरेगी। पिछले साल यूएई में खराब प्रदर्शन के बाद सीएसके की इस साल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मैच में ही दिल्ली कैपिटल्स से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने अपने चिर परिचित अंदाज में वापसी की। कैप्टन कूल ने बल्लेबाजों के लिए अनुकूल वानखेड़े स्टेडियम में अपने सभी संसाधनों का उपयोग किया।

विज्ञापन

सीएसके ने जीते बीते दोनों मैच

दीपक चाहर के शानदार प्रदर्शन से सीएसके ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके वर्तमान सत्र में अपना खाता खोला था। इसके अलावा उसकी पिछली दोनों जीत में इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों मोईन अली और सैम करेन ने भी अहम भूमिका निभाई।

आक्रामक ऑलराउंडर मोईन ने बल्लेबाजी क्रम में नंबर तीन के साथ पूरा न्याय किया है, उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 24 गेंदों पर 36, पंजाब के खिलाफ 31 गेंदों पर 46 और सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खलिाफ 20 गेंदों पर 26 रन बनाए, उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से भी अच्छी भूमिका निभाई है और धोनी ने यहां की स्पिनरों के लिए विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनका और रविंद्र जडेजा अच्छा उपयोग किया है।

यूएई में चेन्नई के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा सैम करन ने भी बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव छोड़ा है। उनकी लंबे शॉट खेलने की क्षमता के साथ पावरप्ले में गेंदबाजी करने की योग्यता से धोनी को अधिक विकल्प मिल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर ने तीन में से एक ही मैच जीता

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का वानखेड़े में यह इस सत्र का पहला मैच होगा। वह लगातार दो हार झेलने के बाद यहां पहुंची है और ऐसे में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके का पलड़ा भारी लगता है। इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाला केकेआर अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए टीम में कुछ बदलाव कर सकता है।

केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत से शुरुआत की थी, लेकिन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों पराजय से वह पांचवें स्थान पर खिसक गया। इन दोनों मैचों में मॉर्गन की टीम बेहतर स्थिति में थी, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। वानखेड़े की पिच से स्पिनरों को अधिक मदद नहीं मिल रही है और ऐसे में मॉर्गन शाकिब-अल-हसन की जगह आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बेन कटिंग को अंतिम एकादश में शामिल कर सकते हैं।

मॉर्गन ने अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह पर भी भरोसा दिखाया है और तीनों मैचों में उनसे गेंदबाजी का आगाज करवाया। बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव बेहतर विकल्प हो सकते हैं। टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम बैंगलोर के हाथों 38 रन की हार के बाद कुछ बदलाव करने के संकेत पहले ही दे चुके हैं।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, जोश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा और सी हरि निशांत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed