{"_id":"6167c7617a68b8148a4a6ed7","slug":"ipl-2021-kkr-vs-dc-dinesh-karthik-reprimanded-for-breaching-code-of-conduct-in-2nd-qualifier","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: केकेआर की जीत का मजा हुआ किरकिरा, दिनेश कार्तिक को इस वजह से लगाई गई फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: केकेआर की जीत का मजा हुआ किरकिरा, दिनेश कार्तिक को इस वजह से लगाई गई फटकार
Thu, 14 Oct 2021 11:30 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:30 AM IST
सार
कोलकाता के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है। हालांकि उस घटना का उल्लेख नहीं किया गया है जिसकी वजह से फटकार लगी है
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालीफ़ायर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रोमांचक जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बुधवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। जीत के बाद जहां कोलकाता की टीम जश्न में डूब गई वहीं टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
दरअसल कार्तिक को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है। हालांकि उस घटना का उल्लेख नहीं किया गया है जिसकी वजह से फटकार लगी है लेकिन रोमांचक मुकाबले में आउट होने के बाद कार्तिक को स्टंप उखाड़ते देखा गया था। कार्तिक ने भी लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट की तरफ से बुधवार को देर रात जारी बयान में कहा गया, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 अक्तूबर को आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है। कार्तिक ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 का उल्लंघन यानी लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।’
विज्ञापन
केकेआर ने दूसरे क्वॉलीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी की थी, लेकिन राहुल त्रिपाठी ने अश्विन की गेंद पर छक्का लगातार केकेआर को फाइनल में पहुंचा दिया। वेंकटेश अय्यर ने 55 रनों की शानदार पारी खेली और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल 2021 का खिताबी मुकाबला अब 15 अक्तूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले क्वॉलीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था, जबकि एलिमिनेटर मैच में केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी।